फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shaheed Baba Shahmal and Chaudhary Badan Singh's birth anniversary celebrated

शहीद बाबा शाहमल व चौधरी बदन सिंह की जयंती मनाई

Thu, 11 Feb 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Shaheed Baba Shahmal and Chaudhary Badan Singh's birth anniversary celebrated
बड़ौत के बिजरौल गांव में आयोजित कार्यक्रम में मंचाशीन डीएम व अतिथि। - फोटो : BARAUT
शहीदों की याद में जौनमाना और बिजरौल गांव में कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। क्षेत्र बिजरौल और जौनमाना गांव में बृहस्पतिवार को शहीद बाबा शाहमल और चौधरी बदन सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान वक्ताओं युवाओं से देश व समाज के उत्थान में योगदान देने का आह्वान किया।
बिजरौल गांव में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ देशखाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह, थांबेदार यशपाल सिंह तोमर, डीएम राजकमल यादव ने प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया। इसके बाद यज्ञ किया। यज्ञमान देश खाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह और थांबेदार यशपाल सिंह तोमर रहे। वक्ताओं ने 1857 की क्रांति को याद करते हुए कहा कि बाबा शहीद शाहमल ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़कर एक मिसाल कायम की थी। युवाओं को उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए। इसमें पालिका चेयरमैन अमित राणा, अर्जुन अवार्डी शौकेंद्र पहलवान, थांबेदार राम कुमार बामनौली, जिला पंचायत सदस्य विराज तोमर, थांबेदार पट्टी बारू बड़ौत यामीन चौधरी, उपेंद्र प्रधान, सुधीर, हरेंद्र तोमर, रविंद्र प्रधान, देवेंद्र, रणवीर, सुभाष, बाबूराम प्रधान खेड़ी, राजपाल सिंह पुट्ठी, गिरवर सिंह सिरसली, भवंर सिंह बिजवाड़ा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

जौनमाना गांव में भी बाबा शाहमल व चौधरी बदन सिंह का जन्मदिवस धूमधाम से मनोेेया। इसकी अध्यक्षता श्याम सिंह और थांबेदार ब्रजपाल सिंह ने संयुक्त रूप से की। संचालन विक्रम आर्य ने किया। इसमें जौनमाना, बड़ौली, ढ़िकाना, बावली, मलकपुर, कोताना आदि के ग्रामीणों ने भाग लिया। इनमें दरियाव सिंह बड़ौली, रमेश कुमार दिल्ली, डॉ. संजय अग्रवाल, बहादुर शाह जफर की वंशज शमीना खान, आचार्य बलजोर सिंह आर्य, विपिन ढ़िकाना, डॉ. कृपाल सिंह, हरपाल सिंह, धर्मपाल चेयरमैन, महावीर लोयन, इकबाल सिंह, नरेंद्र, शौकेंद्र पहलवान, राहुल चौधरी, तेजपाल मुखिया, नरेंद्र सिंह तोमर, प्रविंद्र पहलवान, चौगामा खाप चौधरी कृषिपाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed