{"_id":"570e94fe4f1c1bc1624a6b92","slug":"shahdara-station-seeking-protection-money-from-businessmen","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहदरा स्टेशन से मांगी थी व्यापारी से रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहदरा स्टेशन से मांगी थी व्यापारी से रंगदारी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 14 Apr 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के बड़ौत के खल व्यापारी ब्रिजेश से मांगी रंगादरी के मामले का पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर खुलासा किया। पुलिस का दावा है व्यापारी से शाहदरा रेलवे स्टेशन से पीसीओ से रंगदारी मांगी गई थी। आरोपी पीसीओ संचालक से पूछताछ चल रही है। हालांकि पीसीओ संचालक ने रंगदारी की घटना में शामिल होने से इंकार किया है।
बड़ौत के गुराना रोड निवासी ब्रिजेश पुत्र जनेश्वर दयाल की कस्बा में बड़ौली रोड पर स्थित सुभाष मार्केट में खल की दुकान है। उससे तीन सप्ताह पूर्व फोन से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने उसको हल्के में लिया था। चार अप्रैल को उनके पास रजिस्ट्री डाक के माध्यम से खत पहुंचा था। इसमें 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। नहीं देने पर उसे और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी की ।
पत्र में लिखा था 18 अप्रैल की शाम चार बजे बागपत रोड स्टेशन पर रुपये पहुंच जाने चाहिए। पुलिस से शिकायत की तो वहां से वापस नहीं लौटेेंगे। पीड़ित व्यापारी ने बड़ौत कोतवाली पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस तभी से ही केस के खुलासे के प्रयास में लगी है। पुलिस को सर्विलांस से काफी कामयाबी मिली।
विज्ञापन
सीओ सीपी सिंह ने बताया व्यापारी ब्रिजेश के पास शाहदरा रेलवे स्टेशन से फोन आया था। यह फोन फिरोजाबाद के धर्मेंद्र का है। आरोपी धर्मेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया उसका शाहदरा रेलवे स्टेशन पर पीसीओ है। उसके पीसीओ पर काफी लोग फोन करने के लिए आते हैं। उसे नहीं पता किसने रंगदारी मांगी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा आरोपी धर्मेंद्र से पूछताछ चल रही है।