{"_id":"6907af4a312e2b75bb0b967b","slug":"sewer-lids-missing-now-waiting-for-an-accident-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-141172-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सीवरों से ढक्कन गायब अब हादसे का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सीवरों से ढक्कन गायब अब हादसे का इंतजार
विज्ञापन
मैनहोल खुले पड़े से सबंधित फोटो। दुकानदार नौशाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर पालिका कॉम्प्लेक्स में जगह-जगह सीवर के ढक्कन खुले पड़े हैं तो कई के ढक्कन टूटे हुए हैं। इससे रोजाना आने-जाने वाले ग्राहकों और दुकानदारों के साथ हादसा होने का डर है। नगर पालिका की लापरवाही से व्यापारियों व ग्राहकों में रोष व्याप्त है।
कॉम्प्लेक्स में 60 से अधिक दुकानें हैं। दुकानदारों ने बताया कि पांच महीनों से सीवरों के ढक्कन टूटे या खुले हुए हैं।
इससे आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। कई बार शिकायत करने के बाद भी नगर पालिका ने इसपर ध्यान नहीं दिया। लोगों ने कहा कि नगर पालिका केवल कागजों में सफाई और सुरक्षा के दावे कर रही, जबकि जमीनी हकीकत अलग है।
ये बोले दुकानदार
सीवर खुले रहने से आए दिन किसी ने किसी ग्राहक की बाइक गिर जाती है। व्यापारियों के साथ भी हादसा होने का खतरा बना रहता है। इनको जल्द ठीक कराया जाए। - नौशाद
विज्ञापन
पांच महीनों से सीवरों के ढक्कन नहीं होने की शिकायत नगरपालिका को की जा रही है, लेकिन शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। - उदित जैन
इस तरह सीवरों के ढक्कन नहीं होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। रोजाना काफी ग्राहक यहां पर खरीदारी के लिए आते हैं, नगरपालिका को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। - आशीष जैन
वर्जन--
इस बारे में अब पता चला है। सीवरों की जांच कराई जाएगी और जल्द ही सभी को सही कराया जाएगा, ताकि लोगों को परेशानी न हो। - वीरेन्द्र तेवतिया, सफाई निरीक्षक नगरपालिका बड़ौत

वर्जन