फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   several injured in firing after Conflict over land dispute in Kharkhauda, Meerut

मेरठ के खरखौदा में भूमि विवाद को लेकर संघर्ष, जमकर फायरिंग, किशोर समेत तीन घायल

Sat, 05 Oct 2019 01:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 05 Oct 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
several injured in firing after Conflict over land dispute in  Kharkhauda, Meerut
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के खरखौदा में शनिवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ और फायरिंग हुई। फायरिंग में एक किशोर समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल की। वहीं किशोर सहित घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन


खरखौदा थानाक्षेत्र के चंदौली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। कहा सुनी से बात गाली-गलौज तक जा पहुंची जिसके बाद जमकर पथराव हुआ। वहीं एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी। मौके पर अफर- तफरी मच गई। इस दौरान 12 वर्षीय युवक सुभान पुत्र इमरान गोली लगने के कारण घायल हो गया। 
विज्ञापन

 

सूचना पर सीईओ संजीव देशवाल, इंस्पेक्टर मनीष बिष्ट भारी  पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। अधिकारियों ने समझाबुझाकर लोगों को शांत किया। 

पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों की जमीनी विवाद को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। जिसे लेकर आज सुबह दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। पथराव और फायरिंग में किशोर सुभान, रुखसाना पुत्री शनि, शेरदीन पुत्र शरीफ मामूली रूप से घायल हुए हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed