फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Seventy-five crores will be sent to the accounts of 95 thousand parents

95 हजार बच्चों के अभिभावकों के खातों में भेजे जाएंगे खाद्य सुरक्षा भत्ते के पौने सात करोड़

Sat, 05 Mar 2022 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Seventy-five crores will be sent to the accounts of 95 thousand parents
बागपत। जिले के 95 हजार छात्रों के अभिभावकों के खातों में खाद्य सुरक्षा भत्ते के पौने सात करोड़ रुपये भेजे जाएंगे। कक्षा एक से पांचवीं तक के प्रत्येक छात्र को 636 रुपये तथा कक्षा छठ से आठवीं तक के प्रत्येक छात्र के अभिभावक के खाते में 901 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। शासन ने मध्याह्न प्राधिकरण को छात्रों के खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में 332 प्राथमिक, 64 उच्च प्राथमिक, 136 कंपोजिट, 71 सहायता प्राप्त, 52 वित्तविहीन और 19 राजकीय विद्यालय हैं। इनमें कक्षा एक से पांचवीं तक के 69 हजार और कक्षा छठीं से आठवीं तक के 26 हजार 571 छात्र-छात्राएं रजिस्टर्ड हैं। इन छात्रों को शासन ने स्कूल बंदी के दौरान का खाद्य सुरक्षा भत्ता उनके अभिभावकों खातों में भेजने के निर्देश दिए हैं। मध्याह्न भोजन निदेशक द्वारा धनराशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांजेक्शन) सिस्टम से सीधे खातों में भेजी जाएगी।
विज्ञापन

इतनी राशि होगी ट्रांसफर
जिले के कक्षा एक से आठवीं तक के 95 हजार 571 छात्र-छात्राओं के खातों में छह करोड़ 78 लाख 24 हजार 471 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। इनमें से प्राथमिक स्तर के 69 हजार छात्रों के अभिभावकों के खातों में चार करोड़ 38 लाख 84 हजार रुपये और छठीं से आठवीं तक के 26 हजार 571 छात्रों के अभिभावकों के खातों में दो करोड़ 39 लाख 40 हजार 471 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के दौरान 24 मार्च से 31 अगस्त तक विद्यालय बंद रहे थे। 21 मई से 30 जून तक ग्रीष्म अवकाश रहा था। रविवार और सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर 87 स्कूल दिवस हैं। जिले के 95 हजार बच्चों के अभिभावकों के खातों में खाद्य सुरक्षा भत्ता दिया जाएगा। खंड शिक्षाधिकारियों को अभिभावकों के खाते अपडेट कराने के निर्देश दिए हैं। - फरजान शैरफ, जिला समन्वयक मध्याह्न भोजन प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed