{"_id":"603152228ebc3ee91c7ffde3","slug":"seven-year-old-innocent-murdered-in-singhvali-ahir-suspected-of-rape-baghpat-news-mrt5263740189","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंघावली अहीर में सात साल की मासूम की हत्या, दुष्कर्म की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंघावली अहीर में सात साल की मासूम की हत्या, दुष्कर्म की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के गांव में सात साल की मासूम की हत्या कर शव को ईख के खेत में पड़ी पत्ती में दबा दिया। ग्रामीणों ने तलाश की तो खून से लथपथ शव बरामद हुआ। पीड़ित परिवार ने दुष्कर्म के बाद चाकुओं से गोदकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस छानबीन में जुटी है। मृतका के शरीर पर घाव मिले हैं। सीओ मंगल सिंह रावत का कहना है कि पुलिस जांच में जुटी है।
सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के गांव निवासी सात साल की बच्ची शनिवार की शाम खेलते वक्त लापता हो गई। पहले परिजन समझते रहे कि पड़ोसी के घर टीवी देखने गई है। मगर, कई घंटे बाद भी मासूम नहीं लौटी तो तलाश शुरू की गई। देर रात ग्रामीणों को गांव के निकट ही ईख के खेत में पत्ती में दबा शव पड़ा मिला। शरीर पर घाव मिले हैं। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़े जाने और वारदात के खुलासे की मांग की। परिजनों ने आरोप लगाया कि दुष्कर्म के बाद चाकुओं से गोदकर हत्या की गई है।
एसओ रवि रत्न देर रात मौके पर पहुंचे और छानबीन की। एसओ का कहना है कि शव बरामद हुआ है। प्राथमिक जांच में ऐसा लग रहा है कि किसी जंगल जानवर ने शव को नोंचा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।