फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Seven month old girl kidnapped from Bavli, incident captured on CCTV camera

दुस्साहस: बागपत के बावली से सात माह की बच्ची का अपहरण, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

Fri, 04 Oct 2024 02:41 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 04 Oct 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Seven month old girl kidnapped from Bavli, incident captured on CCTV camera
बावली गांव में अपहरण हुई बच्ची का फाइल फोटो । स्रोत: सोशल मीडिया

बड़ौत (बागपत)। बावली गांव में बृहस्पतिवार को सात माह की बच्ची के एक महिला ने अपहरण कर लिया। एक किशोरी की गोद से बच्ची को महिला छीनकर भाग गई। सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस बच्ची की तलाश करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन


बावली गांव के इसरार की दस साल की बेटी मायरा अपनी सात महीने की बहन मायसा को गोद में लेकर गली में मस्जिद के पास घूम रही थी। तभी बुर्के में एक महिला मायरा के पास आई और सात माह की बच्ची मायसा को उसकी गोद से छीनकर भाग गई। मायरा ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा तो बुर्का पहने महिला बच्ची को छीनकर भागते हुए नजर आई।

विज्ञापन

इसकी सूचना बड़ौत कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर सीओ विजय चौधरी पुलिस टीम के साथ मौकेे पर पहुंचे और बच्ची को छीनकर भागने वाली महिला की तलाश शुरू कर दी। उधर, ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए बच्ची की जल्द सकुशल बरामदगी की मांग की।

पुलिस टीम बच्ची को देर रात तक तलाश करने में जुटी थी। अभी तक बच्ची का कहीं पता नहीं चल सका। ग्रामीण भी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज वायरल कर बच्ची की बरामदगी कराने की अपील कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर बच्ची का फोटो व वीडियो वायरल हो रहा है।

बावली गांव से बच्ची के लापता होने की सूचना मिली थी। एक महिला बच्ची को लेकर जाती दिखी है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। - विजय चौधरी, सीओ बड़ौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed