{"_id":"6068aa158ebc3ecbb54f7be7","slug":"seven-hundred-and-fifty-million-rupees-will-be-sent-to-the-accounts-of-94-thousand-students-baghpat-news-mrt532802840","type":"story","status":"publish","title_hn":"94 हजार छात्रों के खातों में भेजे जाएंगे सवा सात करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
94 हजार छात्रों के खातों में भेजे जाएंगे सवा सात करोड़ रुपये
विज्ञापन
मध्याह्न भोजन योजना के तहत कनवर्जन कास्ट भेजी जाएगी खातों में
राशन डीलरों के माध्यम से वितरित किया जाएगा मध्याह्न भोजन का खाद्यान्न
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोरोना संक्रमण के दौरान बंद रहे परिषदीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों के 94 हजार छात्रों के खातों में मध्याह्न भोजन योजना के तहत कनवर्जन कास्ट सवा सात करोड़ रुपये की धनराशि स्थानांतरित की जाएगी। इसके अलावा राशन डीलरों के माध्यम से मध्याह्न भोजन का खाद्यान्न भी उपलब्ध कराया जाएगा।
कोरोना संक्रमण के दौरान वित्तीय वर्ष 2219-2020 में विद्यालय बंद होने पर छात्रों को मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत कनवर्जन कास्ट और खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया था। अब कक्षा छह से आठवीं तक के छात्रों को एक सितंबर 2020 से नौ फरवरी 2021 तक सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर 124 दिन और कक्षा एक से पांचवीं तक के छात्रों को 138 दिन की कनवर्जन कास्ट और खाद्यान्न का वितरण कराया जाएगा। जिले में कक्षा एक से आठवीं तक के लगभग 94 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत है। इन छात्रों के खातों में सात करोड़ 24 लाख 82 हजार रुपये की धनराशि स्थानांतरित की जाएगी।
ऐसे होगा कनर्वजन कास्ट और राशन का वितरण
कक्षा एक से पांचवीं तक के 60 हजार छात्रों के खातों में 685 रुपये के हिसाब से चार करोड़ 11 लाख रुपये और कक्षा छह से आठवीं तक के 34 हजार छात्रों के खातों में 923 रुपये के हिसाब से तीन करोड़ 13 लाख 82 हजार रुपये भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
ऐसे मिलेगा खाद्यान्न का राशन
जिले में प्राथमिक स्तर पर 13.800 किग्रा (9.200 किग्रा चावल व 4.600 किग्रा गेहूं) और उच्च प्राथमिक स्तर पर 18.600 किग्रा (12.400 किग्रा गेहूं व 6.200 किग्रा चावल) खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा।
------------
कब-कब मिली कनवर्जन कास्ट और राशन
शासन स्तर से छात्रों को पूर्व में 24 मार्च 2020 से 30 जून तक 2020 तक 76 दिन और एक जुलाई 2020 से 31 अगस्त 2020 तक 49 दिन की कनवर्जन कास्ट और खाद्यान्न का वितरण कराया गया था। अब कक्षा छह से आठवीं तक के बच्चों को एक सितंबर 2020 से नौ फरवरी और कक्षा एक से पांचवीं तक के बच्चों को 28 तक की कनवर्जन कास्ट और खाद्यान्न का वितरण कराया जाएगा।
मध्याह्न योजना के अंतर्गत जिले में कक्षा एक से आठवीं तक के 94 हजार छात्र-छात्राओं के खातों में सवा सात करोड़ रुपये की धनराशि स्थानांतरित की जाएगी। इसके अलावा राशन डीलरों के माध्यम से बच्चों को खाद्यान्न का राशन उपलब्ध कराया जाएगा। - फरजान शैरफ, जिला समन्वयक मध्याह्न भोजन प्राधिकरण बागपत।