फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Seven dead including three women due to fever

बुखार का कहर जारी, एक महिला सहित तीन लोगों की मौत

Sun, 02 May 2021 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Seven dead including three women due to fever
खेकड़ा/चांदीनगर। क्षेत्र में जानलेवा बुखार का कहर जारी है। रविवार को खेकड़ा एवं चांदीनगर क्षेत्र में तीन महिलाओं समेत सात लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव फखरपुर निवासी इंद्रपाल सिंह (50) और रेशमा (40) को चार दिन से बुखार था। परिजन गांव में ही प्राइवेट चिकित्सकों से उनका उपचार करा रहे थे। इंद्रपाल सिंह की शनिवार देर शाम हालत अधिक बिगड़ने पर परिजनों ने मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी रविवार को मौत हो गई। वहीं, रेशमा की भी मौत हो गई। परिजनों ने बिना जांच कराए उनका अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, गांव सांकरौद निवासी कंवरपाल (45) को पांच दिन से बुखार था। परिजन उसका खेकड़ा में निजी चिकित्सक से उपचार करा रहे थे। उसकी भी मौत हो गई।

उधर, चांदीनगर के रटौल गांव में बुखार से गर्भवती पिंकी (32) पत्नी मोनू सैनी की बुखार से मौत हो गई। वह पांच दिन से पीड़ित थी। उसका इलाज खेकड़ा के निजी चिकित्सक से कराया जा रहा था। वहीं, रटौल निवासी हमीदा (60) पत्नी इरफान पिछले तीन दिन से बुखार से पीड़ित थी। उसकी भी सुबह में मौत हो गई। उधर, शनिवार देर रात पूरनपुर नवादा गांव में करीब 15 दिन से बुखार से पीड़ित लीले (50) उर्फ फकीरू व चरण (60) पुत्र रूपचंद की मौत हो गई। परिजनों ने मौत का कारण ऑक्सीजन की कमी होना बताया है। वहीं, ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से जल्द कैंप लगाकर लोगों की जांच कराने की मांग की है। उधर, कोविड अस्पताल के प्रभारी डॉ. ताहिर का कहना है कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। स्वास्थ्यकर्मियों को भेजकर जानकारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed