{"_id":"623a101b0e42df0fbb38baa0","slug":"server-stalled-10-crore-transactions-1-5-lakh-account-holders-upset-baraut-news-mrt5814139186","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वर ने ठप कर दिया 10 करोड़ का लेनदेन, डेढ़ लाख खाताधारक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वर ने ठप कर दिया 10 करोड़ का लेनदेन, डेढ़ लाख खाताधारक परेशान
विज्ञापन
बड़ौत प्रधान डाकघर में लगी खाताधारकों की भीड़।
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 दिन से नहीं हो रहे बड़ौत डाकघर में कोई भी कार्य, कर्मचारी भी परेशान
140 से अधिक खाताधारक डाकघरों से अपने खाते बंद कराने की कर चुके है शिकायत
सुकन्या समृद्धि, भविष्य निधि सहित केन्द्र सरकार की कई योजनाओं का काम भी अटका
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। डाकघरों में सर्वर की समस्या से खाताधारक परेशान हो चुके है। हालात यह है कि 15 दिन से बड़ौत डाकघर में सर्वर ठप होने से लगभग 10 करोड़ रुपये का लेनदेेन प्रभावित हो गया। इससे करीब डेढ़ लाख खाताधारक परेशान हो चुके है। डाकघरों में संचालित सुकन्या समृद्धि योजना, भविष्य निधि सहित केन्द्र सरकार की ई योजनाओं के कार्य भी अटक गए है। इससे आजिज करीब 140 से अधिक खाताधारकों ने समस्या का जल्द समाधान न होने पर अपना खाता बंद कराने के लिए शिकायत की है।
चेन्नई से सर्वर है डाउन, दर्जनों बार कर चुके है शिकायत
उप डाकघर बड़ौत पर तैनात पोस्टमास्टर भगवान सिंह ने बताया कि पहले डाकघर में लगा राउटर खराब हो गया था, अब राउटर ठीक हुआ तो चेन्नई से एसआईएफवाई कंपनी और स्थानीय बीएसएनएल का सर्वर 15 दिन से खराब पड़ा है। बताया कि 140 से अधिक खाताधारकों ने समस्या का जल्द समाधान न होने पर खाता बंद कराने की शिकायत की है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को दर्जनों बार लिखित व मौखिक शिकायत की जा चुकी है।
कोई भी काम नहीं हो रहा
बड़ौत डाकघर में डेढ़ लाख से अधिक खाताधारक है। रोजाना एक करोड़ रुपये तक लेन-देन यहां पर होता है। सात मार्च से सभी डाकघर में लेनदेन का कार्य प्रभावित है। इस हिसाब से अब तक लगभग 10 करोड़ रुपयों का लेनदेन सिर्फ सर्वर डाउन होने की वजह से प्रभावित हुआ है। सर्वर डाउन होने की वजह से बचत खाता, भविष्य निधि खाता, मासिक खाता, सुकन्या समृद्धि योजना खाता, मासिक आय योजना सहित केन्द्र सरकार द्वारा संचालित अनेकों खातों का संचालन बंद पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
खाताधारक बोले, कई दिन से काट रहे चक्कर
गांधी रोड निवासी राजेन्द्र सिंह राठी और साकेत कॉलोनी निवासी राजेन्द्र कुमार का कहना है कि उनका डाकघर बड़ौत में खाता है। एफडी पूरी हो चुकी है, 15 दिन से रुपये निकालने के लिए चक्कर काट रहे है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
भगवानपुर नांगल गांव के तेजवीर कई दिन से डाकघर में 50 हजार रुपये जमा करने के लिए आ रहे है, लेकिन रोजाना मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
वीडियो बनाकर एडीएम को भेजी
बड़ौली गांव के मास्टर सोमपाल सिंह तोमर ने मंगलवार को बड़ौत डाकघर में ठप पडे़ लेनदेन का वीडियो बनाकर एडीएम को भेजा है। उन्होंने जल्द से जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की है।