फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Seriously settle cases of harassment of women: Meena

महिलाओं के उत्पीड़न के प्रकरणों का गंभीरता से करें निस्तारण: मीना

Wed, 03 Feb 2021 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Seriously settle cases of harassment of women: Meena
बागपत। महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने बुधवार को महिला उत्पीड़न के मामलों की सुनवाई की। उन्होंने महिलाओं के उत्पीड़न के प्रकरणों का गंभीरता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। पांच मामलों में संबधित अधिकारियों को जांच कर एफआईआर दर्ज कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

बागपत गेस्ट हाउस पहुंची महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने महिला उत्पीड़न के मामलों की समीक्षा की। घरेलू हिंसा के मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जांच कर सात मामलों में से पांच में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मिशन शक्ति के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की। महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीडीओ हूबलाल, सीओ ओमपाल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका, जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार, बेसिक शिक्षाधिकारी राघवेंद्र सिंह, महिला थाना प्रभारी, बाल संरक्षण अधिकारी गीतांजलि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed