फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Send question papers to examination centers under police protection

बागपत: पुलिस सुरक्षा में परीक्षा केंद्रों पर भिजवाएं प्रश्न पत्र

Sat, 11 Feb 2023 07:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 11 Feb 2023 07:00 PM IST
विज्ञापन
Send question papers to examination centers under police protection
परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में डबल लॉक की अलमारी में रखवाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को जिला स्तर से परीक्षा केंद्रों पर पुलिस सुरक्षा में प्रश्न पत्र भिजवाए गए। परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में प्रश्न पत्रों को डबल लॉक की अलमारी में रखवाया गया। प्रश्न पत्रों की निगरानी के लिए सीसीटीवी और सुरक्षा कर्मी नियुक्त किए गए हैं।
बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट है। विभाग ने परीक्षा नकलविहीन व शांतिपूर्ण कराने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। परीक्षा के लिए स्ट्रांग कक्ष से शनिवार को पुलिस सुरक्षा में जीपीएस लगे वाहनों से परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र पहुंचाए गए। परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में प्रश्न पत्रों को अलमारी में रखकर लॉक कर दिया गया है।
विज्ञापन

परीक्षा तिथि पर परीक्षा से एक घंटे पहले प्रश्न पत्र अलमारी से निकाले जाएंगे। प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए केंद्रों पर बनाए गए स्ट्रांग कक्ष में सीसीटीवी की व्यवस्था कराई गई है। वहीं, सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। जिला स्तर पर बनाए गए निगरानी कक्ष से भी परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग कक्ष की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed