फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Seeing the situation in Ukraine, people started returning home

यूक्रेन के हालात देख भारत लौट रहे लोग, फ्लाइट नहीं मिलने पर खाद्य सामग्री जमा कर रहे

Wed, 23 Feb 2022 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Seeing the situation in Ukraine, people started returning home
यूक्रेन में खाद्यीय सामाग्री खरीदने के लिए मॉल में पहुंचे लोग - फोटो : BAGHPAT
फ्लाइट नहीं मिलने पर खाद्य सामग्री जमा कर रहे लोग, बॉर्डर वाले शहरों में रूसी सेना घुसने से डर का माहौल
विज्ञापन

सरकार के इमरजेंसी लगाने के बाद भारत लौटने के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट भी पकड़ रहे
यूक्रेन में रहने वाले बागपत के लोगों ने तस्वीरों के साथ बयां किए वहां के हालात
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यूक्रेन के कई शहरों में रूस की सेना के घुसने से वहां के हालात को देखते हुए अधिकतर भारतीयों ने लौटना शुरू कर दिया है। वे किसी भी तरह अपने देश लौटना चाहते हैं। जिन्हें एअर इंडिया की फ्लाइट नहीं मिल रही है, वे अन्य देश की कनेक्टिंग फ्लाइट से लौटने में लगे हैं। वहीं, जिनको किसी भी तरह से फ्लाइट नहीं मिल रही है, वे कई महीने के लिए खाद्य सामग्री जमा कर रहे हैं। यूक्रेन में रहने वाले बागपत के लोगों ने बाजार की तस्वीरों के साथ वहां के हालात बयां किए हैं।

सुभानपुर गांव के रहने वाले अक्षत त्यागी पुत्र संजय त्यागी का यूक्रेन के शहर क्रिवोग्राड, वहां की राजधानी कीव व अन्य शहरों में कपड़े का व्यवसाय है। रमाला के निवासी पंकज वहां के ओडिसा में रहकर ट्रेडिंग का व्यवसाय करते हैं। बागपत के मेरठ रोड निवासी ओमबीर ढाका की बेटी अनुष्का ढाका के साथ ही हरियाणा के करनाल व गुरुग्राम की कई छात्राएं एमबीबीएस कर रही हैं। अक्षत त्यागी ने क्रिवोग्राड व कीव के मॉल व सडक़ों की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि जिस तरह से रूस की सेना यूक्रेन के कई शहरों के अंदर घुस गई हैं, उससे सभी जगह डर का माहौल है। इसलिए वहां रहने वाले अधिकतर भारतीय अपने देश लौटना चाहते हैं और वे फ्लाइट की व्यवस्था में लगे हैं। यदि सीधी फ्लाइट नहीं मिल रही है तो वे कनेक्टिंग फ्लाइट के सहारे लौटना चाहते हैं। अक्षत त्यागी ने बताया कि लोगों ने हालात को देखते हुए खाद्य सामग्री जमा करनी शुरू कर दी है। मॉल व बाजार में सामान खरीदने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। अक्षत ने खुद भी दो महीने के लिए खाद्य सामग्री जमा की। जिससे अंदर के शहरों तक कोई परेशानी होती है तो वे गुजर-बसर कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed