{"_id":"62167a4ba0d3201bfa3765ab","slug":"seeing-the-situation-in-ukraine-people-started-returning-home-baghpat-news-mrt5780911170","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेन के हालात देख भारत लौट रहे लोग, फ्लाइट नहीं मिलने पर खाद्य सामग्री जमा कर रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूक्रेन के हालात देख भारत लौट रहे लोग, फ्लाइट नहीं मिलने पर खाद्य सामग्री जमा कर रहे
विज्ञापन
यूक्रेन में खाद्यीय सामाग्री खरीदने के लिए मॉल में पहुंचे लोग
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लाइट नहीं मिलने पर खाद्य सामग्री जमा कर रहे लोग, बॉर्डर वाले शहरों में रूसी सेना घुसने से डर का माहौल
सरकार के इमरजेंसी लगाने के बाद भारत लौटने के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट भी पकड़ रहे
यूक्रेन में रहने वाले बागपत के लोगों ने तस्वीरों के साथ बयां किए वहां के हालात
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यूक्रेन के कई शहरों में रूस की सेना के घुसने से वहां के हालात को देखते हुए अधिकतर भारतीयों ने लौटना शुरू कर दिया है। वे किसी भी तरह अपने देश लौटना चाहते हैं। जिन्हें एअर इंडिया की फ्लाइट नहीं मिल रही है, वे अन्य देश की कनेक्टिंग फ्लाइट से लौटने में लगे हैं। वहीं, जिनको किसी भी तरह से फ्लाइट नहीं मिल रही है, वे कई महीने के लिए खाद्य सामग्री जमा कर रहे हैं। यूक्रेन में रहने वाले बागपत के लोगों ने बाजार की तस्वीरों के साथ वहां के हालात बयां किए हैं।
सुभानपुर गांव के रहने वाले अक्षत त्यागी पुत्र संजय त्यागी का यूक्रेन के शहर क्रिवोग्राड, वहां की राजधानी कीव व अन्य शहरों में कपड़े का व्यवसाय है। रमाला के निवासी पंकज वहां के ओडिसा में रहकर ट्रेडिंग का व्यवसाय करते हैं। बागपत के मेरठ रोड निवासी ओमबीर ढाका की बेटी अनुष्का ढाका के साथ ही हरियाणा के करनाल व गुरुग्राम की कई छात्राएं एमबीबीएस कर रही हैं। अक्षत त्यागी ने क्रिवोग्राड व कीव के मॉल व सडक़ों की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि जिस तरह से रूस की सेना यूक्रेन के कई शहरों के अंदर घुस गई हैं, उससे सभी जगह डर का माहौल है। इसलिए वहां रहने वाले अधिकतर भारतीय अपने देश लौटना चाहते हैं और वे फ्लाइट की व्यवस्था में लगे हैं। यदि सीधी फ्लाइट नहीं मिल रही है तो वे कनेक्टिंग फ्लाइट के सहारे लौटना चाहते हैं। अक्षत त्यागी ने बताया कि लोगों ने हालात को देखते हुए खाद्य सामग्री जमा करनी शुरू कर दी है। मॉल व बाजार में सामान खरीदने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। अक्षत ने खुद भी दो महीने के लिए खाद्य सामग्री जमा की। जिससे अंदर के शहरों तक कोई परेशानी होती है तो वे गुजर-बसर कर सकें।