फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Seeing the maths of others, BJP will announce the candidate a day before

Baghpat News: दूसरों का गणित देख भाजपा एक दिन पहले घोषित करेगी प्रत्याशी

Wed, 19 Apr 2023 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Seeing the maths of others, BJP will announce the candidate a day before
बागपत। भाजपा ने भले ही प्रत्याशी घोषित नहीं किए हो लेकिन नामांकन की तैयारी कर दी है। भाजपा दूसरी राजनीतिक पार्टियों के समीकरण देख अपना प्रत्याशी घोषित करेगी। इसके लिए जिन नामों को पैनल में भेजा गया था, उनके नामांकन पत्र तैयार रखने के लिए कहा है। ताकी जिसे भी प्रत्याशी घोषित किया जाए, उसका नामांकन पत्र तुरंत जमा करा दिया जाए। बड़ौत से चार और बाकी जगह तीन-तीन प्रत्याशियों से नामांकन पत्र तैयार रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन

भाजपा के लिए बड़ौत सीट से सरला मलिक, पूर्व चेयरमैन अमित राणा, धूमसिंह ठेकेदार, सुधीर मान, अनिल तोमर, गौरव तोमर, अमित चौधरी, आनंद चौधरी, सुभाष बैरागी के नाम का पैनल भेजा गया है। इस तरह से पैनल में नौ नाम शामिल है और प्रत्याशी केवल एक को बनाया जाएगा। इस तरह ही बागपत नगर पालिका से सतपाल उपाध्याय, राजू आढ़ती, सोनिया चौधरी, दीपक शर्मा का नाम भेजा गया है और इनमें से किसी एक का टिकट होगा। रटौल से अब्दुल वाहिद, पूर्व प्रधान जाकिर हसन समेत तीन के नाम भेजे गए हैं और अमीनगर सराय से मांगेराम यादव, अनिल मलिक, अमित बंसल का नाम गया है। यह माना जा रहा है कि प्रत्याशी की घोषणा 22 अप्रैल तक होगी। ऐसे में प्रत्याशियों के पास नामांकन करने का समय काफी कम रहेगा और नामांकन पत्र को तैयार कराने में परेशानी हो सकती है। इसलिए ही भले प्रत्याशी एक ही रहेगा, लेकिन जिनके नाम पैनल में भेजे गए हैं। उनको नामांकन पत्र पहले ही तैयार कराने के लिए पदाधिकारियों ने कह दिया है। बड़ौत सीट से मुख्य चार दावेदारों को नामांकन पत्र तैयार कराने के लिए कहा गया है तो अन्य सभी जगहों से तीन-तीन को नामांकन पत्र तैयार रखने को कहा गया है। जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर का कहना है कि प्रत्याशी वरिष्ठ पदाधिकारी घोषित करेंगे और अगले एक-दो दिन में इसकी घोषणा हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed