फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Security will be in the vicinity of the temple, the camera will increase

सुरक्षा के घेरे में रहेगा मंदिर, बढ़ेंगे कैमरे

Fri, 07 Jul 2017 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, पुरा Updated Fri, 07 Jul 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
Security will be in the vicinity of the temple, the camera will increase
बालैनी के पुरा महोदव मंदिर में निरीक्षण करते आईजी रामकुमार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुलिस महानिरीक्षक राम कुमार ने पुरा गांव स्थित परशु रामेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। इस बार यहां सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ेगी, यही नहीं कांवड़ियों के सैलाब को निकालने के लिए प्लान बी भी तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


पुरा गांव के ऐतिहासिक मंदिर पर इस बार चार दिन तक मेले का आयोजन किया जाएगा। बृहस्पतिवार को आईजी मेरठ जोन राम कुमार ने एसपी डी प्रदीप कुमार के साथ यहां पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था और मेले की तैयारी का जायजा लिया। मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश द्वार और निकलने की जगह देखी गई।
विज्ञापन


इसके अलावा यहां पिछले सालों में पुलिस की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था का हाल जाना। कांवड़ मार्ग पर बैरियर और श्रद्धालुओं को निकालने वाले रास्तों की व्यवस्था भी परखी। सीओ क्राइम श्वेताभ पांडेय ने बताया  इस बार सीसीटीवी कैमरों की संख्या यहां पर बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाएगी। एएसपी अजय कुमार सिंह, अमीनगर सराय के चेयरमैन मांगेराम यादव भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed