फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   security of court

गेट नंबर दो से कोर्ट में एंट्री करेंगे वादी, वकील और मुंशी

Sat, 11 Jan 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
security of court
गेट नंबर दो से कोर्ट में एंट्री करेंगे वादी, वकील और मुंशी
विज्ञापन

बागपत। अदालतों की सुरक्षा के लिए जिला जज राजीव शर्मा, डीएम शकुंतला गौतम, एसपी प्रताप गोपेंद्र और एडीएम अमित कुमार सिंह ने संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान तय किया गया कि अब गेट नंबर दो कोर्ट में वादी, वकील और मुंशी ही एंट्री करेंगे। पुलिस के मांगते ही वकील और मुंशी को पहचान पत्र दिखाना होगा। तीनों गेट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे।
जिला एवं सत्र न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पहले संयुक्त मीटिंग हुई, इसके बाद निरीक्षण किया गया। डीएम शकुंतला गौतम ने बताया कि गेट नंबर दो से वादी, वकील, मुंशी और लिपिक का प्रवेश आई कार्ड से किया जाएगा।
विज्ञापन

गेट नंबर चार से मुल्जिम की हवालाती वाहन के प्रवेश की समीक्षा की गई। बंदी वाहन की एंट्री गेट नंबर एक से होगी, यहां पर सुरक्षा के इंतजाम होंगे।
जनपद न्यायालय में कार्यरत सभी कर्मचारी अधिकारी गेट नंबर एक से प्रवेश करेंगे और उनके प्रवेश पत्र भी चेक किए जाएंगे।
कड़े होंगे इंतजाम
बागपत। सुरक्षा व्यवस्था को मध्य नजर रखते हुए यह भी विचार किया कि वेंडर, वकीलों की सूची मुंशी की सूची, न्यायिक कर्मचारी की सूची, बनाकर पहचान पत्र बनाए जाएंगे। न्यायालय परिसर में कोई भी अनाधिकृत प्रवेश नहीं कर पाएगा कैमरे और स्कैनिंग मशीन सुचारू रूप से न्यायालय परिसर में निरीक्षण के दौरान कार्यरत मिले ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता करेंगे सहयोग
बागपत। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह तोमर और महामंत्री आजाद धामा ने सुरक्षा हेतु सहयोग करने के लिए आश्वासन दिया।
बिना पार्किंग के गाड़ी का होगा चालन
बागपत। सभी गाड़ी पार्किंग में ही लगाई जाएगी। कोई भी गाड़ी आउट पार्किंग नहीं खड़ी होगी। यदि पार्किंग के बाहर कोई गाड़ी खड़ी मिली तो उसका चालान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed