{"_id":"5eb83b908ebc3e907b73e8ae","slug":"security-became-strict-and-closed-chemists-baghpat-news-mrt481143294","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा हुई सख्त और बंद कराई दवा की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा हुई सख्त और बंद कराई दवा की दुकानें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। लैब टेक्नीशियन, उसकी पत्नी व बेटे के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सुभाष नगर कॉलोनी में एहतियात और सख्ती बढ़ा दी गई है। रविवार को नोडल अधिकारी ने सुभाषनगर, क्वारंटीन सेंटर और हॉट स्पॉट एरिया का निरीक्षण किया।
सुभाष नगर कॉलोनी को रेड जोन में शामिल किया जा चुका है। जिले के नोडल अधिकारी घनश्याम सिंह रविवार को सुभाष नगर कॉलोनी पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उचित सुरक्षा व्यवस्था न मिलने पर नाराजगी जताई। सीओ आलोक सिंह को मौके पर बुलाया और उन्हें सुरक्षा सख्त करने के दिशा-निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने एसडीएम दुर्गेश मिश्रा व तहसीलदार प्रदीप कुमार के साथ नगर में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर जेएस मैरिज होम व चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में भी खान-पान संबंधित जानकारी ली। तहसील मेें चल रहे सार्वजनिक किचन का निरीक्षण किया। औसिक्का, अशरफाबाद और असारा का हाल देखा।
34 सैंपल लिए
बड़ौत। कोरोना पॉजिटिव लैब टेक्नीशियन द्वारा डाकखाना रोड स्थित मेडिकल स्टोरों से दवाइयां लेने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। इसी के मद्देनजर दो दिनों तक नगर के 15 से अधिक मेडिकल स्टोरों को बंद कर दिया गया है। इस कारण रविवार को दवाई लेने आए मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। डेरी, अस्पताल, बैंक, एटीएम, सरकारी राशन की दुकानें भी बंद हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बड़ौली रोड़ से 34 सैंपल लिए है।