फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Secretary himself became contractor by forming firm in name of father-in-law and brothers

Baghpat News: ससुर और भाइयों के नाम फर्म बनाकर खुद ठेकेदार बना सचिव

Tue, 18 Mar 2025 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 18 Mar 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Secretary himself became contractor by forming firm in name of father-in-law and brothers
विकास भवन बागपत
बागपत। यहां अभी तक सचिवों के गांवों में विकास कार्यों में घपले में नाम आते थे, मगर अब वह ससुर व भाइयों के नाम फर्म बनाकर खुद ठेकेदार भी बन गए। यहां ऐसा कोई एक नहीं, बल्कि कई सचिव है। जो अपने रिश्तेदार या परिवार के सदस्य के नाम से फर्म चलाकर खुद ही कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

सरकारी अधिकारियों व कर्मियों के लिए शासन ने नियम बनाया हुआ है कि कोई अपने रिश्तेदार या परिवार के सदस्य के नाम पर फर्म नहीं चलाएगा। इसके लिए सभी जिलों में अधिकारियों को पत्र भी जारी किया हुआ है। इसके बाद भी यहां कई सचिव अपनी नौकरी करने के साथ ही फर्म चला रहे हैं।
विज्ञापन

उन फर्म में नाम रिश्तेदारों व परिवार के सदस्यों के होते हैं और उसके सहारे गांवों में कार्य वह खुद करते हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह से कार्य किए जा रहे होंगे। nखेकड़ा ब्लॉक के सचिव ने ससुर के नाम बनाई फर्म : खेकड़ा ब्लॉक में तैनात एक सचिव ने अपने ससुर के नाम फर्म बनाकर कार्य करना शुरू कर दिया। वह अधिकतर कार्य अपनी उसी फर्म के सहारे करता है और उसमें ही पंचायत के बजट का भुगतान भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेकड़ा ब्लॉक में तैनात दूसरे सचिव ने कुछ दिन पहले बड़ौत ब्लॉक में रहते हुए अपने भाई के नाम पर फर्म बनाकर उसमें बजट भेजा। तब उसकी शिकायत भी हुई थी। nपिलाना ब्लॉक का सचिव चचेरे भाई के नाम से बना ठेकेदार : पिलाना ब्लॉक में तैनात एक सचिव ने अपने चचेरे भाई के नाम पर फर्म बनाई है। उस फर्म के सहारे ही वह अपने गांवों के सभी विकास कार्य कर रहा है। उसी फर्म में भुगतान किया जा रहा है। इसके अलावा बड़ौत ब्लॉक में तीन महीने पहले एक सचिव ने अपने भाई के खाते में गांव में विकास कार्य के आया बजट ट्रांसफर कर दिया था। इसकी शिकायत होने पर कार्रवाई की गई थी।
मगर, इसके बाद भी ऐसे कई सचिव है जो अपने रिश्तेदारों व परिवार वालों के नाम फर्म चलवाकर खुद ठेकेदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed