{"_id":"61abb321d2efa7220c00c3ad","slug":"secondary-education-department-engaged-in-determining-the-center-for-board-examination-baghpat-news-mrt5674924157","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण में जुटा माध्यमिक शिक्षा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण में जुटा माध्यमिक शिक्षा विभाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यालयों की मूलभूत सुविधाओं का ब्यौरा तैयार करने के लिए टीमों का गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। माध्यमिक शिक्षा ने यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए केंद्रों के निर्धारण की तैयारी शुरू कर दी है। विद्यालयों की मूलभूत सुविधाओं का सत्यापन कराने के लिए नौ टीमों का गठन किया गया है। इनमें से छह टीमों को विद्यालयों की जिओ टैगिंग करने और तीन टीमों से विद्यालयों निरीक्षण कर आख्या तैयार कराई जा रही है। टीम की आख्या के आधार पर ही परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर जिले के विद्यालयों की जिओ टैगिंग कराई जा रही है। इसके लिए ब्लॉकवार एक-एक टीम का गठन किया गया है। इसके अलावा विद्यालयों की मूलभूत सुविधाओं का ब्यौरा तैयार करने के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में तहसील स्तर पर चार सदस्यीय टीमों का गठन किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से विद्यालयों की मूलभूत सुविधाओं का ऑनलाइन ब्यौरा अपलोड कराया गया था। प्रधानाचार्यों द्वारा अपलोड किए गए ब्यौरे का सत्यापन करने के लिए तहसील स्तर पर टीमों का गठन किया गया है। टीम में अध्यक्ष के अलावा दो सदस्य और एक राजकीय के प्रधानाचार्य को सदस्य सचिव नामित किया गया है। टीम की सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर ही यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा।