फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Second son threatened to kidnap

दूसरे पौत्र ऋतिक का अपहरण करने की धमकी

Wed, 02 Nov 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 02 Nov 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Second son threatened to kidnap
धमकी। - फोटो : demo
बागपत। छपरौली के शबगा गांव से चार साल पहले 50 हजार रुपये की फिरौती के लिए अपहरण किए कार्तिक (8) का पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई है। आरोपियों की धमकी से डेढ़ साल पहले पीड़ित परिवार ने गांव से पलायन कर दिया। इसके बाद भी आरोपी धमकी देने से नहीं बाज आ रहे हैं।
विज्ञापन


जयपाल ने कहा आरोपी उसके दूसरे पौत्र ऋतिक का भी अपहरण करने की धमकी दे रहे हैं। इससे उनका पूरा परिवार भयभीत है। शबगा गांव के जयपाल सिंह ने बताया  उसके पौत्र कार्तिक का 22 फरवरी 2012 को अपहरण हुआ था। पड़ोस के सरकारी हैंडपंप पर चिट्टी चिपकाकर उनके पौत्र को छोड़ने के लिए 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी गई थी। इस केस में पांच आरोपी जेल जा चुके हैं। आरोपी जमानत पर है। पुलिस ने  कार्तिक की हत्या कर शव को यमुना में बहाया हुआ दर्शाकर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी।
विज्ञापन


जयपाल के मुताबिक डेढ़ साल पहले वे अपने परिवार के साथ पानीपत चले गए थे। वहां पर भी आरोपी उन पर केस में समझौते का दबाव बना रहे हैं। इतना ही नहीं, उसके छोटे पौत्र रितिक (7) का भी अपहरण करने की धमकी दे रहे हैं। इससे पूरा परिवार भयभीत है। अफसरों को इससे अवगत करा दिया है। छपरौली के थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने कहा मामला उनके संज्ञान में नहीं है। शिकायत आती है तो जांच कर कार्रवाई होगी। उधर, जयपाल के अनुसार कार्तिक के अपहरण में शामिल रहे एक आरोपी की डेढ़ माह पहले दमकल विभाग में नौकरी लग गई है। उन्होंने मेरठ आईजी को शिकायत पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed