{"_id":"63e798c7a8b40cf90001a1a1","slug":"second-phase-of-special-vaccination-campaign-will-run-from-13th-baghpat-news-c-14-1-114113-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: 13 से चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: 13 से चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण
Sat, 11 Feb 2023 07:01 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 11 Feb 2023 07:01 PM IST
विज्ञापन
- नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों का किया जाएगा टीकाकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। 13 फरवरी से विशेष टीकाकरण का दूसरा चरण शुरु किया जाएगा। जिसमें टीकाकरण से वंचित बच्चों को सभी सरकारी अस्पतालों में 27 फरवरी तक टीकाकरण पूर्ण किया जाएगा। टीकाकरण अभियान शुरु करने के लिए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने सीएसची अधीक्षकों को प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
कोरोना महामारी के दौरान जिले के 9247 बच्चे टीकाकरण से वंचित रह गए थे। इनका टीकाकरण करने के लिए पहले चरण में नौ जनवरी से 20 जनवरी तक विशेष अभियान चलाया था। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से 13 फरवरी से 27 फरवरी तक विशेष अभियान चलाकर छूटे बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि जिले में नियमित टीकाकरण में छूटे बच्चों का टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।