{"_id":"62b9f46d4ebc826257243b5b","slug":"second-notice-pasted-on-dera-sacha-sauda-ashram-baraut-news-mrt59467721","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरा सच्चा सौदा आश्रम पर दूसरा नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरा सच्चा सौदा आश्रम पर दूसरा नोटिस चस्पा
विज्ञापन
बागपत : आश्रम बरनावा के गेट पर पुलिस द्वारा चस्पा किया गया नोटिस।
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा में सोमवार को फिर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए आश्रम के गेटों पर दूसरा नोटिस किया चस्पा। वहीं सीओ बागपत ने भी आश्रम पर पहुंचकर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों से वार्ता की।
बरनावा आश्रम के प्रमुख संत राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। कुछ दिन पूर्व डेरा प्रमुख को एक माह की पैरोल मिली थी। उनके आने के बाद से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आश्रम पर पहुंच रहे थे। पुलिस प्रशासन की सख्ती और डेरा प्रबंधन की अपील पर श्रद्धालुओं के आने पर पाबंदी लगा दी गई थी। उसके बाद भी श्रद्धालु आश्रम पर पहुंच रहे हैं। सोमवार को भी काफी संख्या में श्रद्धालु आश्रम पहुंचे।
प्रभारी निरीक्षक बिनौली डीके त्यागी ने बताया कि सैकड़ों गाड़ियों के आने से जनपद की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। धारा-144 और पैरोल के नियमों का भी उल्लंघन हो रहा है। इसलिए आश्रम के सभी गेटों पर दूसरा नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस पहला नोटिस 21 जून को चस्पा कर चुकी है। पुलिस ने दूसरे नोटिस में साफ कर दिया है कि अगर श्रद्धालुओं को डेरा प्रबंधन ने नहीं रोका। सोमवार शाम तक आश्रम में आए सभी श्रद्धालुओं को वापस नहीं किया, तो पैरोल को निरस्त करने की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।