फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Second drinking water tank will be constructed in Daha CHC

दाहा सीएचसी में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए पेयजल की किल्लत होगी दूर

Thu, 16 Jun 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Second drinking water tank will be constructed in Daha CHC
सीएमओ ने निरीक्षण कर टंकी निर्माण कराने के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दाहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पेयजल की व्यवस्था न होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब सीएचसी में नई पेयजल टंकी का निर्माण कराया जाएगा। सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को टंकी के निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार कराने के निर्देश दिए हैं।

दाहा सीएचसी की पेयजल टंकी कई साल से खराब पड़ी है। जिससे मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को पेयजल की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। इन्हें बाहर से पेयजल की व्यवस्था करनी पड़ रही है। वहीं, सीएमओ ने सीएचसी का निरीक्षण कर अधीक्षक प्रांगण में दूसरी पेयजल की टंकी का निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि सीएचसी की पेयजल की टंकी खराब होने से मरीजों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। पेयजल की समस्या दूर करने के लिए सीएचसी में पेयजल टंकी का एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed