{"_id":"60563cd18ebc3ee64c6c126f","slug":"searches-for-accused-of-jainul-murder-in-delhi-baghpat-news-mrt5308152157","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैनुल हत्याकांड के आरोपियों की दिल्ली में तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैनुल हत्याकांड के आरोपियों की दिल्ली में तलाश
विज्ञापन
बागपत कोतवाली पुलिस ने दी दबिश, नहीं मिला कोई सुराग
बागपत। मीतली गांव में युवक जैनुल आबदीन की गला रेतकर की गई हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस की टीम ने शनिवार को दिल्ली समेत कई स्थानों पर दबिश दी। मगर, हत्यारोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े और टीम को बैरंग लौटना पड़ा। हत्या के कारणों का अभी तक नहीं पता चला है। पुलिस कई बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली के भजनपुरा थाना क्षेत्र में यमुना विहार सुभाष मोहल्ले के रहने वाले जैनुल आबदीन को 15 मार्च को उसके दोस्त अमित पुत्र जगदीश और सोनू को घर से बुलाकर लाए थे। इसके बाद जैनुल घर नहीं लौटा। उसे तलाश करते हुए शुक्रवार को परिजन अमित के गांव मीतली पहुंच गए। पुलिस की मौजूदगी में अमित के घर का ताला तुड़वाया तो जैनुल का शव पड़ा मिला था। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। चेहरे पर भी चोट के निशान थे। जैनुल के पिता ने अमित और सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दो टीम गठित की हैं। एक टीम ने शनिवार को दिल्ली में कई स्थानों पर दबिश दी। अमित के दिल्ली स्थित किराये के मकान पर ताला लगा मिला। बागपत कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।