फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   SE had asked for information, sent reminder for non-response

Baghpat News: एसई ने मांगी थी आख्या, जवाब न देने पर भेजा रिमांडर

Mon, 08 Jan 2024 06:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 06:57 PM IST
विज्ञापन
SE had asked for information, sent reminder for non-response
-उपभोक्ता ने लगाया था अवैध उगाही करने का आरोप
विज्ञापन


बड़ौत। हिलवाड़ी गांव निवासी उपभोक्ता अंकुश तोमर ने एसई को लिखित में शिकायत देते हुए बताया कि गांव में तैनात दो संविदा कर्मचारी खुद को एसडीओ बताकर उपभोक्ताओं से अवैध उगाही करते थे। इसकी शिकायत वर्ष 2020 में ऊर्जा निगम के एमडी से भी की गई थी। उन्होंने जांच कराकर पत्रांक संख्या 2499 में दोनों संविदा कर्मचारियों की संविदा समाप्त कर दी थी और ऊर्जा निगम के कर्मचारियों को निर्देशित किया था कि दोनों को पूरे पश्चिमांचल में कहीं पर भी न रखा जाए।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि मुख्य शिकायत केन्द्र पर तैनात रहे अवर अभियंता ने हटाए गए संविदा कर्मचारियों के नाम बदलकर उन्हें मुख्य शिकायत केन्द्र पर रख लिया था, जो इस समय उपभोक्ताओं से चेंकिग व कनेक्शन काटने के नाम पर अवैध उगाही कर रहे हैं। इस मामले में एसई केपी खान ने गत दिनों एक्सईएन द्वितीय से आख्या मांगी थी, लेकिन एक्सईएन द्वितीय आख्या नहीं भेेज रहे हैं। फिलहाल एसई ने दोबारा से रिमांंडर भेजा है। इस संबंध में जब एक्सईएन द्वितीय केपी पुरी से फोन पर बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन



वर्जन----

इस प्रकरण में एक्सईएन द्वितीय से आख्या मांगी गई थी, लेकिन वह आख्या नहीं भेज रहे हैं। उन्हें दोबारा से रिमांडर भेजा जा गया है। - केपी खान एसई बागपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed