{"_id":"650593142b0c674b2d068919","slug":"sds-cricket-academy-made-it-to-the-finals-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-2707-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: एसडीएस क्रिकेट अकादमी ने फाइनल में स्थान बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: एसडीएस क्रिकेट अकादमी ने फाइनल में स्थान बनाया
विज्ञापन
-श्रेष्ठ बल्लेबाज कुणाल और मैन ऑफ द मैच मानव को चुना गया
फोटो संख्या 6
बड़ौत। जिला क्रिकेट एसोसिएशन बागपत के तत्वावधान में चल रही अंडर -14 जिला क्रिकेट लीग में शनिवार को एसडीएस क्रिकेट एकेडमी ने जीडी गोयंका क्रिकेट एकेडमी को हरा दिया।
जीडी गोयंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 78 रन का स्कोर बनाया। इसमें आदित्य धड़कन ने 25, सिद्धार्थ ने 27 और दश कुमार ने 11 रन का योगदान दिया। एसडीएस की ओर से गेंदबाजी करते हुए मानव ने 6, फैजान लक्ष्य और आदिल ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। जवाब में एसडीएस की टीम ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें कुणाल ने 28 और अरमान ने 10 रनों का योगदान दिया। जीडी गोयंका की ओर से गेंदबाजी करते हुए वंश भारद्वाज ने दो, नामित और गौरांश ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। मैच का श्रेष्ठ फील्डर सिद्धार्थ, श्रेष्ठ गेंदबाज वंश भारद्वाज, श्रेष्ठ बल्लेबाज कुणाल और मैन ऑफ द मैच मानव को चुना गया।