{"_id":"61098e0a8ebc3ec3cc05e331","slug":"sdm-office-employee-asked-for-20-thousand-monthly-bribe-kahkra-news-mrt550247730","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेकड़ा एसडीएम कार्यालय के एक कर्मचारी ने होटल मालिक से की बीस हजार रूपए मासिक सुविधा शुल्क की मांग, न देने पर होटल पर सील लगवाकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेकड़ा एसडीएम कार्यालय के एक कर्मचारी ने होटल मालिक से की बीस हजार रूपए मासिक सुविधा शुल्क की मांग, न देने पर होटल पर सील लगवाकर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा एसडीएम कार्यालय में तैनात है कर्मचारी
होटल मालिक ने डीएम से की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा(बागपत)। एसडीएम खेकड़ा के कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी पर होटल मालिक ने 20 हजार रुपये सुविधा शुल्क मांगने और न देने पर होटल सील कराने व झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर तहसील कार्यालय में हड़कंप मचा है। होटल मालिक ने पूरे मामले की शिकायत डीएम से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर चौधरी होटल है। होटल मालिक कालूराम ने बताया कि एसडीएम कार्यालय का एक कर्मचारी सभी होटल मालिकों का शोषण कर रहा है। वह रोजाना एसडीएम के नाम पर कई लोगों का खाना ले जाता है और रुपये मांगने पर उन्हें धमकाता है। इतना ही नहीं सभी होटल संचालकों से एसडीएम के नाम पर 15 से 20 हजार रुपये प्रति माह सुविधा शुल्क की मांग कर रहा है। सुविधा शुल्क न देने पर होटल बंद करवाने, झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है। उसने जिलाधिकारी राजकमल यादव से तहसील के इस कर्मचारी की शिकायत कर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कहना है यदि जिलाधिकारी से शिकायत करने के बावजूद भी उनका शोषण न रुका और कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरबार में उक्त मामले की शिकायत करेंगे।
जांच कराकर की जाएगी कार्रवाई
उपजिलाधिकारी अजय कुमार का कहना है कि मामला अत्यंत गंभीर है। वह मामले की जांच कराएंगे। यदि कर्मचारी पर लगाए गए आरोप सिद्ध होते हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।