फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Screened patients on World Alzheimer's Day

सीएचसी पर मनाया गया विश्व अल्जाइमर दिवस, शिविर में मरीजो की जांच की

Wed, 22 Sep 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Screened patients on World Alzheimer's Day
बागपत। सीएचसी में मंगलवार को विश्व अल्जाइमर दिवस के अवसर पर शिविर लगाकर मरीजों की जांच की गई। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग की ओर से खुशहाल दिवस पर नगर में जनजागरूक रैली निकालकर लोगों को परिवार नियोजन के बारे में जागरूक किया गया। शिविर का का उद्घाटन डीएम राजकमल यादव ने फीता काटकर किया। उन्होंने सीएचसी में चल रहे कोविड टीकाकरण का निरीक्षण कर स्वास्थ्य कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. अजेंद्र मलिक ने बताया कि अल्जाइमर भूलने की बीमारी है। इस बीमारी में मस्तिष्क की कोशिकाएं नष्ट हो जाती हैं। मरीज का व्यवहार अनियमित हो जाता है। समय पर उपचार और काउंसिलिंग से बीमारी से बचाव किया जा सकता है। खुशहाल दिवस के अवसर पर आशाओं ने नगर में रैली निकालकर लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया। रैली सीएचसी से शुरू होकर नगर के मार्गों से होते हुए सीएचसी पर ही संपन्न हुई। इस मौके पर सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत, मनोचिकित्सक डॉ. अजय कुमार, मनीष कुशवाहा, विनित कुमार, हरेंद्र सिंह, हिना, कृष्णा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed