फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Schools from class one to fifth will open from today

आज से खुलेंगे कक्षा एक से पांचवीं तक के स्कूल, अभिभावकों की अनुमति अनिवार्य

Tue, 31 Aug 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Schools from class one to fifth will open from today
परिषदीय विद्यालयों में तैयारियां पूरी, अभिभावकों की अनुमति अनिवार्य
विज्ञापन

विद्यालयों में बच्चों को कराया जाएगा कोरोना गाइड लाइन का पालन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले के परिषदीय विद्यालयों में आज से कक्षा से पांचवीं तक की कक्षाएं शुरू होगी। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए विद्यालयों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करा दी गई है। पहले दिन छात्र-छात्राओं का तिलक व पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया जाएगा। मिड-डे-मिल बनाने वाली रसोईयों को मास्क व ग्लब्ज का प्रयोग करना अनिवार्य होगा। बच्चों को स्कूल बुलाने के लिए अभिभावकों की सहमति अनिवार्य होगी। स्कूल न आने वाले छात्रों को ऑनलाइन शिक्षण की व्यवस्था कराई जाएगी। बीएसए राघवेंद्र सिंह ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को नियमों का पालन करते हुए बच्चों को शिक्षण कराने के निर्देश दिए है।
23 अगस्त से छठीं से आठवीं और एक सितंबर से कक्षा एक से पांचवीं तक की कक्षाएं शुरू कराने के निर्देश दिए थे। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने सभी प्रधानाध्यापकों को विद्यालयों में साफ-सफाई कराने व कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए शिक्षण शुरू कराने के निर्देश दिए। बच्चों को संक्रमण से बचाव के लिए विद्यालयों में सफाई व्यवस्था, सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनर व पल्स ऑक्सीमीटर की व्यवस्था के निर्देश दिए है। स्कूल में बच्चों को बुलाने के लिए अभिभावकों का सहमति पत्र अनिवार्य रहेगा। बच्चों को विद्यालय में मास्क के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही उन्हें संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। विद्यालय में छात्र संख्या अधिक होने पर छात्रों को दो पालियों में शिक्षण कराया जाएगा। रसोइयों को मास्क व ग्लब्ज पहनकर मिड-डे-मिल बनाने के निर्देश दिए है। स्कूल बसों में दो बार सैनिटाइजर का छिड़काव कराया जाएगा।
विज्ञापन

ये नियम रहेंगे लागू
- छात्रों को कराया जाएगा मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन
- मास्क के बिना नहीं मिलेगा विद्यालय में प्रवेश
- छात्रों को नाक, कान और मुंह न छूने के लिए किया जाएगा जागरूक
- एक दूसरे के मास्क और टिफिन का प्रयोग करने पर रहेगा प्रतिबंध
- स्कूल वाहनों में भी करना होगा गाइड लाइन का पालन
- विद्यालय परिसर में थूकने की रहेगी पाबंदी
- विद्यालयों में सैनिटाइजर और थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था रहेगी
- विद्यालय परिसर में सफाई पर दिया जाएगा विशेष ध्यान
- टीकाकरण कराने वाली रसोइयों को मिलेगा प्रवेश
- बच्चें अधिक होने पर दो पालियों में कराया जाएगा शिक्षण
- विद्यालय में कराई जाएगी फर्स्टएड की व्यवस्था
- बच्चों को खांसी-जुकाम और बुखार होने पर तुरंत कराना होगा उपचार की
विद्यालयों में कोरोना गाइड लाइन का पालन करते बच्चों को शिक्षण कराया जाएगा। बच्चों को विद्यालय बुलाने के लिए अभिभावकों की सहमति अनिवार्य होगी। विद्यालय न आने वाले छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन शिक्षण कराया जाएगा। - राघवेंद्र सिंह बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed