फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   School's kitchen ceiling collapses

विद्यालय की रसोई की छत गिरने से मचा हडकंप

Wed, 06 Jan 2021 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
School's kitchen ceiling collapses
बड़ौत में नेहरू रोड पर स्थित विद्यालय की रसोई की छत गिरने का दृश्य - फोटो : BARAUT
चपेट में आने से बाल-बाल बची शिक्षिकाएं व मजदूर
विज्ञापन

बड़ौत। नेहरू रोड़ स्थित प्राथमिक विद्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक रसोई की छत भरभरा कर गिर पड़ी। इस दौरान शिक्षिकाएं व मजदूर मलबे में दबने से बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि जर्जर रसाई के भवन की शिकायत शिक्षिका ने आला अधिकारियों को दी, लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया।
नगर की नेहरू रोड पर प्राथमिक विद्यालय स्थित है। जिसमें 2005 में रसोई का निर्माण किया गया था। 15 साल में ही रसोई की छत जर्जर हो गई। रसोई के पास शौचालय व स्नानागार बनाने का काम चल रहा है। बुधवार को मजदूर काम कर रहे थे। विद्यालय की प्रधानाचार्या पुष्पा रानी व अन्य शिक्षिकाएं निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंची। तो अचानक रसोई की छत भरभराकर गिर गई। इससे वहां पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। शिक्षिकाएं व मजदूर चपेट में आने से बाल-बाल बचे। सूचना दिए जाने के बावजूद भी शिक्षा विभाग के किसी अधिकारी ने इसकी सुध नहीं ली।
विज्ञापन

उधर छत गिरने से रसोई में रखा सारा सामान खराब हो गया। इससे क्षुब्ध होकर विद्यालय स्टाफ ने आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया। उधर इस संबंध में एबीएसए विनोद वर्मा ने बताया कि नगर में पिछले तीन दिन से रुक- रुककर हो रही बारिश से रसोई की छत पर पानी भर गया था। मौके पर निरीक्षण किया जाएगा। साथ ही रसोई निर्माण करने वाले ठेकेदार से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed