{"_id":"6aa5af9fe9240a5e7702a355","slug":"school-news-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-158665-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बजट का ग्रहण हटते ही खुले शिक्षा के मंदिर के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बजट का ग्रहण हटते ही खुले शिक्षा के मंदिर के कपाट
विज्ञापन
बागपत। चांदनहेड़ी में भारत रत्न जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के लिए बजट नहीं मिलने से बंद पड़ा निर्माण अब दोबारा शुरू हो गया। इसका निर्माण चार महीने से बंद पड़ा था और अब शासन से 10 करोड़ रुपये मिलने पर परिसर का दरवाजा खोलकर कार्य शुरू किया गया। इसका निर्माण मार्च 2027 तक पूरा करने की बात कही गई है।
चांदनहेड़ी गांव में सीएम योजना के तहत विद्यालय निर्माण के लिए तीन सितंबर 2022 को जमीन समाज कल्याण विभाग को आवंटित की गई। इसके साथ ही 44 करोड़ 57 लाख रुपये का बजट मंजूर किया गया था। इसमें से 16 करोड़ रुपये मिलने पर यूपी सिडको ने सितंबर 2024 में विद्यालय का निर्माण शुरू करा दिया था। यूपी सिडको के अधिकारियों ने अप्रैल 2026 में दोबारा बजट मांगना शुरू कर दिया।
उन्होंने 10 करोड़ रुपये की किस्त के लिए शासन को पत्र भेजा, मगर उसका कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद भी विद्यालय का निर्माण कार्य एक महीने तक चलता रहा। जब बजट नहीं आया तो ऐसी स्थिति हो गई कि निर्माण कार्य मई में बंद कर दिया गया। कार्य अब शुरू होने पर जिले का पहला आश्रम पद्धति का विद्यालय बनने का सपना पूरा होता दिख रहा है।
विज्ञापन
पहले जमीन के लिए खींचतान रही
विद्यालय के लिए जमीन की कागजी कार्रवाई वर्ष 2022 में भले ही हुई हो, मगर दो साल तक इसका निर्माण ही शुरू नहीं हो सका था। जमीन कागजों में 20 हजार वर्ग मीटर थी और मौके पर 18 हजार वर्ग मीटर मिली थी, इसलिए जमीन को पूरी करने में खींचतान चलती रही और दो साल इसमें लग गए।
एक साथ पढ़ सकेंगे 500 विद्यार्थी
भारत रत्न जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में 12वीं तक 500 छात्र-छात्राओं को एक साथ पढ़ाने की व्यवस्था की जाएगी। यहां स्मार्ट क्लास व डायनेमिक टेक्नॉलोजी के माध्यम से शिक्षा दी जाएगी। इसमें रहना, खाना, पढ़ाई आदि निशुल्क रहेगा। इसका काफी फायदा मिलना तय है।
--
वर्जन
विद्यालय के निर्माण के लिए पहले 16 करोड़ रुपये आए थे और 40 प्रतिशत कार्य हो चुका है। बजट खत्म होने पर थोड़ी समस्या हुई थी, मगर अब 10 करोड़ रुपये का बजट मिल गया है और कार्य शुरू करा दिया गया।
-महेंद्र, अधिशासी अभियंता यूपी सिडको