{"_id":"58e695164f1c1bdc315b742c","slug":"school-bus-mein-poti-ko-bathane-gayi-dadi-ki-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस में पौत्री को बैठाने गई दादी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बस में पौत्री को बैठाने गई दादी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत/बागपत। बड़ौत क्षेत्र के बिजरौल गांव में पोती को स्कूल बस में छोड़ गई दादी की वैन से टक्कर होने पर मौत हो गई। इसके अलावा शाहपुर बड़ौली निवासी शिक्षक की मेरठ और नौरोजपुर गुर्जर निवासी व्यक्ति की जबलपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
बिजरौल निवासी महेंद्री देवी (80) पत्नी विजयपाल सिंह बृहस्पतिवार की सुबह अपनी पौत्री को स्कूल गाड़ी में बैठाने के लिए गांव के बाहर गई थी। जैसे ही स्कूली बस चली, तभी उसकी चपेट में वृद्धा आ गई। इससे उसकी मौत हो गई। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई करने से इंकार कर दिया।
बाद में पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया। शाहपुर बड़ौली निवासी ओमपाल सिंह (55) बड़ौत के जनता वैदिक इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। वे अपनी पत्नी शिमला देवी, साथी शिक्षक विनोद और उनके दो बच्चों के साथ कार में सवार होकर बुधवार की रात में मेरठ में शादी समारोह में जा रहे थे। जैसे ही सरधना-दौराला मार्ग पर स्थित अलीपुर गांव के पास पहुंचे तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। शिक्षक ओमपाल की मौत हो गई और उनकी पत्नी समेत अन्य लोग घायल हो गए। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा नौरोजपुर गुर्जर निवासी रविंद्र उर्फ भूरा (40) पुत्र बलजोर, मध्यप्रदेश के जबलपुर में टोल प्लाजा पर नौकरी करता था। वहां पर रोड क्रॉस करते समय ट्रक ने उसको कुचल दिया था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिवार में मातम छा गया। जानकारी पर वे रवाना हो गए।