{"_id":"65afd63416839342b300fc86","slug":"school-bus-and-car-collided-with-each-other-screams-were-heard-baghpat-news-c-28-1-bag1001-9275-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: स्कूल बस और कार आपस में टकराई, चींख पुकार मची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: स्कूल बस और कार आपस में टकराई, चींख पुकार मची
विज्ञापन
-बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर आदमपुर पुलिया के समीप हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर आदमपुर पुलिया के समीप स्कूल बस और कार आपस में टकरा गई। टक्कर होते ही स्कूल बस में सवार छात्र-छात्राओं में चींख पुकार मच गई। हादसे में स्कूल बस और कार चालक घायल हो गए, जिनका बड़ौत के अस्पताल में उपचार कराया गया।
बड़ौत के सेंट फ्रांसिस स्कूल की बस मंगलवार सुबह छात्र-छात्राओं को लेकर स्कूल जा रही थी। जैसे ही स्कूल बस बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर आदमपुर पुलिया के पास पहुंची तो बड़ौत की तरफ से आ रही कार के साथ टक्कर हो गई। स्कूल बस और कार में टक्कर होते ही चींख पुकार मच गई। हादसे में कार चालक आकाश निवासी बड़ौत और बस चालक संदीप घायल हो गए। गमीनत रही कि हादसे में स्कूल बस में सवार कोई छात्र-छात्राएं घायल नहीं हुए। इसके बाद वहां पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों का बड़ौत के अस्पताल में उपचार कराया। इस मामले में थाना प्रभारी सोनवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि दोनों वाहनों के चालक मामूली रूप से घायल हुए हैं। इस मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।