फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Scandal in Congress rule and crime in SP: Dr Sanjeev Balyan

कांग्रेस शासन में घोटाला और सपा में होते थे अपराध: डॉ संजीव बालियान

Sat, 13 Mar 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Scandal in Congress rule and crime in SP: Dr Sanjeev Balyan
बागपत के गांव रमाला में ग्राम चौपाल में मंचासीन केन्द्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान, क्षेत्रीय - फोटो : BARAUT
बागपत के रमाला में आयोजित ग्राम चौपाल में केंद्रीय राज्य मंत्री ने साधा कांग्रेस, सपा और रालोद पर निशाना
विज्ञापन

किसानों को कृषि कानूनों से मिलने वाली सहूलियतों को भी समझाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत/ रमाला (बागपत)। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान कहा कि कांग्रेस शासन में घोटाले और चोरी, डकैती, राहजनी होती थी और थानों में हाजी आकर बैठ जाते थे। आज माहौल पूरी तरह बदल गया है। केंद्र की मोदी ओर प्रदेश की योगी सरकार में रामराज है। उन्होंने किसानों को कृषि कानूनों से मिलने वाली सहूलियतों को भी समझाया।
जय पार्वती ग्लोबल स्कूल में शनिवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे केन्द्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि भाजपा सरकार के सात साल में कोई घोटाला नहीं हुआ। सपा सरकार में चोरी, डकैती, राहजनी होती थी। अब प्रदेश में योगी बाबा की सरकार है। सब कुछ शांत है। अपराधी अपराध करने से पहले कई बार सोचता है। उन्होंने रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह का नाम न लेते हुए कहा कि इस जनपद को एक मिल मलकपुर दी थी, जिसका भुगतान आज तक नहीं होता। कहा कि एपीएमसी मंडी हम बनाएंगे। बहुत सी जगह कांट्रेक्ट फार्मिंग पर गन्ने की खेती होती है, आज तक किसी ने किसानों की जमीन नहीं छीनी। विरोधी सरकार को बदनाम करने के लिए झूठा प्रचार कर रहे है। गन्ने के भाव पर अजित सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि एक बार भी भाव नहीं मांगा। गन्ने के रेट भी योगी ही बढ़ाएंगे। पुसार-किशनपुर बराल मार्ग भी चौड़ा हो रहा है। पुल व चौड़ी सड़के बनाई जा रहीं है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा मंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री से बातचीत कर ओटीएस योजना की तारीख 31 मार्च तक बढ़वायी जाएगी।
विज्ञापन

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि मोदी के शासनकाल में देश में परिवर्तन की लहर है। इससे घबराकर विरोधियों ने किसानों को गुमराह करने का काम शुरू कर दिया। कहा कि 26 जनवरी में लाल किले पर जो हुआ वह कोई किसान भाई नहीं कर सकता। कहा कि यदि आप आंदोलनकारी किसान का मुखौटा हटाकर देखोगे तो पहला चेहरा कांग्रेस का सामने आएगा तो दूसरा चेहरा सपा का। कहा कि बहुजन समाज पार्टी व सपा ने लोगों को जातियों के नाम पर बांटने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी ने साधा विपक्ष पर निशाना
शामली विधायक तेजेंद्र निरवाल ने कहा कि किसानों को यदि किसी ने क्रेडिट कार्ड दिया है तो भाजपा ने दिया। आज सब कुछ डिजिटल हो रहा है, ऐसे में अब कोई भी अधिकारी फीता डाल किसी किसान की जमीन कम नहीं कर पाएगा। विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा कि किसानों के झूठे हितैषी बनने का प्रयास ना करें विपक्ष। कहा कि गमले की खेती करने वाले किसान नहीं है। पहले कृषि कानून में संशोधन की बात कही गयी, अब सरकार संशोधन को तैयार भी हो गई, लेकिन अब किसानों को विपक्ष द्वारा भटकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के मसीहा चौधरी चरणसिंह भी चाहते थे किसान की उपज मंडियों के बाहर भी बिके। बुढ़ाना से विधायक उमेश मलिक ने कहा कि किसान नाम को विपक्षी बदनाम कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे है। आजम खां जैसे दंगाई को आज जेल में रहना पड़ रहा है। देश की अस्मिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

हम ही लगवाएंगे चौधरी चरण सिंह व राजेश पायलट की प्रतिमा
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारे बाबा चौधरी चरण सिंह है। गुलाम मोहम्मद हमारा बाबा नहीं। चौधरी चरण सिंह व राजेश पायलट की प्रतिमा हम ही लगवाएंगे।
ये रहे उपस्थित
ग्राम चौपाल की अध्यक्षता मांगेराम ने की तथा संचालन सतेंद्र पंवार ने किया। कवियित्री मनीषा यादव ने काव्य पाठ किया। भाजपा विधायक केपी मलिक, योगेश धामा, जिलाध्यक्ष सूरजपाल, चेयरमैन अमित राणा, पूर्व लोकेश दीक्षित, डॉ. नीरज कौशिक, वेदपाल उपाध्याय, प्रदीप ठाकुर, जसवीर सोलंकी, धूम सिंह ठेकेदार, संजीव खोखर, अरविंद, सचिन, सरिता, कपिलदेव, बिजेंद्र कश्यप, सतेंद्र, विजय, यशपाल सिंह, अवनीश, विजय बालियान, योगेश तोमर, अरविंद, अंकुर राणा, सचिन मलिक, सतेंद्र प्रजापति, भूपेंद्र शर्मा, शोकेंद्र आर्य, राकेश जैन, अंजू कश्यप, सतेंद्र तुगाना, प्रवीण तोमर सिरसली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed