{"_id":"58fa5b5f4f1c1bbf068b462a","slug":"sazida-hatyakand-aaropi-pati-aur-sautan-par-chargesheet","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी पति और सौतन के खिलाफ चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी पति और सौतन के खिलाफ चार्जशीट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। विवाहिता साजिदा की हत्या के मामले में जेल गए उसके पति साजिद और सौतन के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस अभी तक घटना में शामिल रहे ओर दो लोगों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
शामली के भभीसा निवासी साजिदा का निकाह बुढ़ाना निवासी साजिद के साथ हुआ था। साजिद का तैय्यबा नाम की महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने उससे भी निकाह कर लिया था। वह अपनी दोनों पत्नियों को लेकर लोनी में रहने लगा था। साजिदा और तैय्यबा का आपस में विवाद होता था। इसी के चलते साजिद ने अपनी दूसरी पत्नी तैय्यबा के साथ मिलकर उसकी हत्या करने का प्लान तैयार किया। 17 मार्च को उसको बहाने से सूरजपुर महनवा के जंगल में ले जाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। बाद में शव की शनाख्त हुई थी।
मृतका के परिजनों ने ही साजिद और तैय्यबा को बुढ़ाना में पकड़ा था। पंचायत में आरोपियों ने अपना जुल्म कबूल कर लिया था। 23 मार्च को पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया था। पुलिस तभी से ही केस की विवेचना कर रही है। पुलिस ने आरोपी साजिद और तैय्यबा के खिलाफ आरोप पत्र तैयार कर कोर्ट में दाखिल कर दिया है।
विज्ञापन
साजिद ने बताया था कि घटना में शामिल दो युवकों के नाम
बागपत। जेल जाते समय साजिद ने बताया था कि साजिदा की हत्या करने में हरियाणा के एक युवक समेत दो लोग ओर शामिल रहे है। पुलिस ने अभी तक उनको गिरफ्तार नहीं किया है। कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी का कहना है कि केस की विवेचना चल रही है।