फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Saved a young man from Delhi by giving blood

बड़ौत के युवक ने रक्त देकर बचाई दिल्ली के युवक की जान

Wed, 08 Jul 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Saved a young man from Delhi by giving blood
रक्त देकर बचाई दिल्ली के युवक की जान
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। नगर की कश्यप चौपाल निवासी एक युवक शकील अहमद पुत्र निनी पहलवान ने रक्त देकर दिल्ली के महाराजा अग्रसेन अस्पताल, पंजाबी बाग में दाखिल युवक की जान बचाई। इस कार्य की लोगों ने तारीफ की। कश्यप चौपाल निवासी युवक रक्तदान जीवनदान समूह से जुड़ा है। दो दिन पहले रक्तदान जीवनदान समूह के फेसबुक पेज पर एक मैसेज आया कि दिल्ली का एक युवक महाराजा अग्रसेन अस्पताल में भर्ती है और उसे एबी प्लस की एक यूनिट खून की जरूरत है। मैसेज मिलने के बाद शकील रक्तदान जीवन जान समूह के संस्थापक मुकीम व हाजी शकील शाह के साथ दिल्ली पहुंचा और खून देकर उसकी जान बचाई। बताया गया है कि नगर के जिस युवक शकील ने दिल्ली के युवक को खून दिया है, वह कोरोना पॉजिटिव था और खेकड़ा में बनाएं गए आइसोलेशन सेंटर पर 21 दिन भर्ती रहने के बाद उपचार के दौरान रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद वह अपने घर पर कश्यप चौपाल में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed