{"_id":"6935d624c9630f7e950b177b","slug":"saurav-secured-first-place-in-the-national-wressaurav-secured-first-place-in-the-national-wrestling-trialstling-trials-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-143073-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नेशनल कुश्ती ट्रायल में सौरव ने पहला स्थान प्राप्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नेशनल कुश्ती ट्रायल में सौरव ने पहला स्थान प्राप्त किया
विज्ञापन
फोटो-तीन
दाहा। चौधरी फेरू सिंह कुश्ती एकेडमी दाहा के पहलवान सौरव राणा ने सीनियर नेशनल कुश्ती ट्रायल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अब वह सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।
एकेडमी संचालक अर्जुन अवार्डी पहलवान सुनील राणा ने बताया कि सौरव राणा ने गोंडा के नंदिनी नगर में हुए नेशनल कुश्ती ट्रायल में हिस्सा लिया था। वहां पहलवान सौरव ने 72 किलो ग्रीको रोमन वर्ग में प्रमोद को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अब वह गुजरात के अहमदाबाद में 11 दिसंबर से शुरू होने वाली चार दिवसीय सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में खेलेंगे। अंतरराष्ट्रीय कोच जितेंद्र राणा, सुशील पहलवान, चरण सिंह खलीफा, अनुज पहलवान, अविनाश आदि ने पहलवान को बधाई दी।