फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   satyapal malik

नहीं सुधरा पाकिस्तान तो खोना पड़ेगा पीओके : सत्यपाल मलिक

Sun, 15 Mar 2020 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
satyapal malik
बागपत : बागपत के हिसावदा गांव में ग्रामीणों को संबोधित करते गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक। - फोटो : BAGHPAT
नहीं सुधरा पाकिस्तान तो खोना पड़ेगा पीओके : सत्यपाल मलिक
विज्ञापन

अमीनगर सराय (बागपत)। गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना काफी मुश्किल काम था, मगर केंद्र सरकार ने यह कर दिखाया। अब वहां की आवाम स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रही है। अनुच्छेद 370 हटने से पड़ोसी देश बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान अगर अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, तो उसे पीओके से भी हाथ धोना पड़ सकता है।
अपने पैतृक गांव हिसावदा के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि जम्मू कश्मीर की आवाम के साथ मिलकर तरक्की के लिये काम किया जा रहा है। वहां के कुछ नेताओं ने अपने स्वार्थ और राजनीति चमकाने के लिए जनता के साथ विश्वासघात किया और आवाम को विकास से दूर रखा। वहां की जनता अंधेरों में जी रही थी, उनके पास रोजगार नहीं था। उन्होंने वहां की जनता और छात्रों के साथ बातचीत की और विश्वास दिलाया कि केंद्र सरकार उनके साथ है। उनका अहित नहीं होने दिया जाएगा। सत्यपाल मलिक ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने से पड़ोसी देश बौखलाया हुआ है और गीदड़भभकी दे रहा है। अगर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो कहीं ऐसा न हो कि उसे पीओके से भी हाथ धोना पड़े।
विज्ञापन

इस दौरान प्राचीन शिव मंदिर समिति के पदाधिकारी प्रमोद शर्मा, सतपाल मलिक, भोपाल सिंह, संजय, नीरज अरोड़ा, डाक्टर अजय, नितिन, राधेश्याम, बृजमोहन, इंद्रपाल सिंह, महक सिंह, अमित मलिक, गजेंद्र सांगवान समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में भिजवाया था जेनरेटर
राज्यपाल ने कहा कि जब वह जम्मू कश्मीर के राज्यपाल थे तो छात्रों ने उनसे शिकायत की थी कि बिजली नहीं हैं और परीक्षाएं आ रही हैं। उन्होंने बच्चों के लिए जेनरेटर की व्यवस्था कराई और 15 दिन में वहां बिजली की लाइन डलवाई।
डीएम-एसपी ने देखा सभास्थल, निगरानी की
राज्यपाल के कार्यक्रम के लिए पुलिस बैल तैनात रहा। गांव में मेरठ-बागपत रोड पर हिसावदा बस स्टैंड, कार्यक्रम स्थल, देवास पब्लिक स्कूल, उनकी पैतृक हवेली पर पुलिस तैनात रही। पूरा गांव छावनी बना रहा। गांव में खेकड़ा सिंघावली, चांदीनगर, बालैनी, बिनौली व बागपत क्राइम ब्रांच की टीम सुरक्षा में रही। डीएम शकुंतला गौतम और एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने सभा स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था देखी। गांव में जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे।
हिसावदा में फूलों की बारिश
गोवा के राज्यपाल के स्वागत मेें गांव के प्राथमिक स्कूल के बच्चों ने हाथ में तिरंगा लेकर राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। राज्यपाल पर फूलों की वर्षा की गई। गांव के प्रत्येक व्यक्ति में अलग ही उत्साह नजर आया।
पूजन कर किया शूटिंग रेंज का उद्घाटन
सत्यपाल मलिक ने गांव पहुंचने पर सबसे पहले अपने देवता का पूजन किया। इसके उपरांत देवास पब्लिक स्कूल में शूटिंग रेंज का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने अपनी पैतृक हवेली पर लोगों की समस्याएं सुनी और ग्रामीणों को गोवा आने का न्यौता दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एक हो जाएं। बैंक खुलवाने समेत अन्य समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।

सेनेटाइजर से धुलवाए गए हाथ
कोरोना वायरस की महामारी फैलने के चलते सभा स्थल पर जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति एवं जनप्रतिनिधियों के सेनेटाइजर से हाथ धुलवाए गए।
प्रधानमंत्री की जमकर की तारीफ
सत्यपाल मलिक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के लिए देश सर्वोपरि है। वे प्रत्येक वर्ग के लोगों के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य और देश के विकास के लिए भ्रष्टाचार सबसे बड़ा रोड़ा है। जब तक भ्रष्टाचार का खात्मा नहीं होगा, तब तक विकास संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed