फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Satyapal clean chit to the accused in the murder of six

सत्यपाल हत्याकांड में छह आरोपियों को क्लीनचिट 

Mon, 05 Dec 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 05 Dec 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Satyapal clean chit to the accused in the murder of six
जांच - फोटो : demopic
बागपत के खिंदौड़ा गांव के स्कूल में हेड मास्टर सत्यपाल शर्मा की हत्या के मामले में छह आरोपियों को राहत मिल गई है। केस के 20 आरोपियों में से 14 के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया है। पुलिस ने आरोपी पंकज पारासर समेत छह आरोपियों को क्लीनचिट दे दी है। 
विज्ञापन


 केस के विवेचक एवं रमाला थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया कि विवेचना में सामने आया था कि जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर अमरपाल उर्फ कालू निवासी शेरपुर लुहारा और अनिल निवासी गांव सूप ने अपने साथियों से हेड मास्टर सत्यपाल शर्मा की हत्या कराई है। उसी के आधार पर नामजद आरोपियों के अलावा अमरपाल उर्फ कालू, अनिल, महिला किरण (कालू की पत्नी), शेरपुर लुहारा गांव के रोहित, रोहित उर्फ भंडर, निरपुड़ा के गौरव और सोनू को मुल्जिम बनाया गया। आरोपी सोनू मारा जा चुका है। इनके अलावा नामजद आरोपी राजकरण, रामकिशन, आनंद, मोहित, रोहित, बबली और पूजा की मास्टर सत्यपाल शर्मा की हत्या में भूमिका रही है। इसलिए इन सभी आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया गया है। विवेचना के आधार पर आरोपी पंकज पारासर, उसकी माता कौशल्या देवी, दीपक, अवनीश, महेश और शांत घटना में शामिल होना नहीं पाया गया। इसलिए इन आरोपियों को क्लीन चिट दी गई है। 

विज्ञापन


यह था मामला 
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर गांव के सत्यपाल शर्मा, खिंदौड़ा गांव के आदर्श प्राथमिक विद्यालय में हेड मास्टर के पद पर तैनात थे। 23 अप्रैल 2016 को सुबह करीब दस बजे उनकी तीन अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अपराधी सोनू को भागते हुए ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। उसकी पीटकर हत्या कर दी थी, उसके साथी भागने में कामयाब हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed