{"_id":"56f98bbe4f1c1bfa02f008d0","slug":"sarraf-had-intended-to-rob","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफ को लूटने का था इरादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफ को लूटने का था इरादा
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 29 Mar 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के सैक्टर 49 में पकड़े गए बागपत के बदमाशों ने कई सनसीखेज खुलासे किए है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्हें बड़ौत के एक सर्राफ के लूटपाट करनी थी। इसके अलावा उन्होंने कई घटनाओं का इकबाल किया है। पकड़े गए बदमाशों में ज्वैलर्स भी शामिल है। गैंगस्टर धर्मेंद्र के खिलाफ हत्या,लूट के दर्जनों मुकदमें दर्ज है। फिलहाल वह जिलाबदर चल रहा था।
रमाला सीओ राजवीर सिंह का कहना है कि नोएडा पुलिस ने बागपत के चार बदमाशों को सोमवार को गिरफ्तार किया है। इनमें बुढ़पुर गांव का धर्मेंद्र, सूरजवीर, बड़ौत की चौधरान पट्टी निवासी प्रवीन उर्फ टीटू और अलावलपुर गांव का राजन वर्मा है। सीओ के मुताबिक आरोपी राजन वर्मा ज्वैलर्स है। धर्मेेंद्र के खिलाफ दर्जनों मुकदमें दर्ज है। उस पर गैंगस्टर भी लगी हुई है।
वह फिलहाल रमाला थाना से जिलाबदर चल रहा था। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया है कि उन्होंने ही 13 फरवरी की रात अशरफाबाद थल गांव में चोरी के विरोध पर यासीन को गोली मारी थी। जिसकी बाद में मौत हो गई थी। आरोपियों ने ककड़ीपुर गांव में हुई चोरियों का भी इकबाल किया है। सीओ का कहना है कि आरोपियों का इरादा बड़ौत के एक ज्वैलर्स से लूटपाट करने का था। 22 मार्च को रमाला क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बदमाश अपनी होड़ा सिटी गाड़ी छोड़कर फरार हुए थे। पूछताछ के दौरान उन्होंने खुलासा किया है कि 22 तारीख को उनका कांधला और शामली के बीच में एटीएम में कैश जाम करने वाली गाड़ी लूटने का था।
विज्ञापन
बदमाशों के खट्टा गैंग से हैं संबंध
बागपत। रमाला थाना प्रभारी सतीश चंद्रा का कहना है कि पकड़े गए बदमाशों का राहुल खट्टा के साथी जाहिद लंबू से संबंध है। वह इनके पास आता जाता रहता है।
ज्वैलर्स करता है मुखबिरी
बागपत। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया आरोपी राजन वर्मा, मुखबिरी करता है। वह अपने साथियों को बताता है कि कौन ज्वैलर्स व व्यापारी ज्यादा रुपए वाला है। उसके अनुसार ही उसके साथी घटना को अंजाम देते है।