{"_id":"64b053ea8eb9894d0b038f79","slug":"sarpanch-of-kabrachha-village-was-killed-by-a-jewelers-gun-baraut-news-c-31-1-smrt1003-1592-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जौहड़ी के तमंचे से हुई थी काब्रछा गांव के सरपंच की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जौहड़ी के तमंचे से हुई थी काब्रछा गांव के सरपंच की हत्या
Fri, 14 Jul 2023 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 14 Jul 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
सरपंच हत्याकांड के आरोपी के बड़ौत कोतवाली में लेकर जाता हरियाणा पुलिस का जवान।
बड़ौत। हरियाणा के जींद जिले के उचाना थाना क्षेत्र के काब्रछा गांव में एक सप्ताह पूर्व हुई सरपंच की हत्या में प्रयुक्त हुआ तमंचा जौहड़ी गांव से दो हजार रुपये मेें खरीदा गया था। बृहस्पतिवार को हरियाणा पुलिस ने हत्यारोपी के साथ जौहड़ी गांव में दबिश दी। मगर पुलिस की भनक लगते हुए तमंचा बेचने का आरोपी मौके से भाग निकला। फिलहाल तमंचा बेचने वाले आरोपी को पकड़ने के लिए हरियाणा पुलिस ने बिनौली पुलिस की भी मदद मांगी है।
गत छह जुलाई को काब्रछा गांव के सरपंच मनीष (32) अपने कार्यालय में बैठे हुए थे। इसी दौरान दो युवक उनके कार्यालय में घुसे और उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। ग्रामीणों ने घायल सरपंच को उचाना के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में मृतक के भाई संदीप की तहरीर पर विनय, बलकेश, नवदीप, जगीर, गुरनाम, मूर्ति, कविता के खिलाफ हत्या, शस्त्र अधिनियम, साजिश रचने के आरोप में मामला दर्ज किया था। सात जुलाई को सीआईए स्टाफ ने मुठभेड़ में बलकेश तथा नवदीप को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि विनय, जांगीर, गुरनाम, मूर्ति व कविता को भी गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया था। पुलिस ने विनय को एक दिन के रिमांड पर लिया था।
इस हत्याकांड मेें जौहड़ी गांव का तमंचा प्रयुक्त किया गया था। हत्यारोपी ने गांव के ही एक शातिर बदमाश से मात्र दो हजार रुपये में तमंचा खरीदा था। जिसको लेकर बृहस्पतिवार को हरियाणा पुलिस की एक टीम एसआई रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में एक हत्यारोपी को लेकर जौहड़ी गांव में दबिश देने पहुंची, हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही तमंचा बेचने वाला आरोपी वहां से भाग निकला। जिसके बाद टीम को बैंरग लौटना पड़ा। इस मामले में हरियाणा पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए बिनौली थाना पुलिस की भी मदद मांगी है।
विज्ञापन
वर्जन
हरियाणा के उचाना थाना पुलिस की टीम ने सरपंच हत्याकांड में जौहड़ी में दबिश दी थी, क्योंकि एक हत्यारोपी ने गांव के ही एक शातिर बदमाश से तमंचा खरीदा था। फिलहाल पुलिस की भनक लगते ही आरोपी भाग निकला, लेकिन उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा। - एनएस सिरोही इंस्पेक्टर बिनौली।