{"_id":"690df64f9ae81736dc047183","slug":"sardar-singh-cricket-academy-team-won-the-match-by-119-runs-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-141451-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सरदार सिंह क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 119 रनों से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सरदार सिंह क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 119 रनों से जीता मैच
विज्ञापन
-विजय भव क्रिकेट एकेडमी पर शुरू हुई यंगस्टर क्रिकेट प्रतियोगिता
फोटो संख्या 5
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में शुक्रवार को नगर की विजय भव क्रिकेट एकेडमी पर यंगस्टर क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई, जहां सरदार सिंह क्रिकेट एकेडमी की टीम ने रायल क्रिकेट एकेडमी की टीम को 119 रनों से हराकर मैच जीत लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सरदार सिंह क्रिकेट एकेडमी ने 40 ओवर में आठ विकेट खोकर 267 रनों का स्कोर बनाया। वीर बालियान ने नॉट आउट सौ रन, असद ने 44, अयान चौहान ने 41, क्रिस तोमर ने 22 रनों का योगदान दिया। वहीं रॉयल क्रिकेट एकेडमी की तरफ से रिहान ने तीन, आर्यन कुमार ने दो, उत्तम, संभव और तरुण पंवार ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी रायल क्रिकेट एकेडमी की टीम 148 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। तरुण पंवार ने 38, आदित्य ने 31, उतम ने 21 और प्रियांशु यादव ने 16 रनों का योगदान दिया। सरदार सिंह क्रिकेट एकेडमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए नितिन और अभ्युदय ने तीन-तीन, ध्रुव और लक्ष्य ने एक-एक विकेट प्राप्त किए। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ राजीव तोमर, महिपाल नैन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर सभासद अमित तोमर, अरुण कुमार, सावन, सुधीर आदि मौजूद रहे।