फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sanskar, Daksh, Aditya and Deepak won the chess match.

Baghpat News: शतरंज में संस्कार, दक्ष, आदित्य, दीपक ने बाजी मारी

Sun, 02 Nov 2025 02:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Sanskar, Daksh, Aditya and Deepak won the chess match.
- शहर के मेरठ रोड स्थित वात्सायन पैलेस में लायंस क्लब ने कराई शतरंज प्रतियोगिता
विज्ञापन


- सीनियर वर्ग में छह व जूनियर वर्ग में 12 खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, आज होंगे फाइनल
फोटो-15
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर के मेरठ रोड स्थित वात्सायन पैलेस में शनिवार को लायंस क्लब ने दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता कराई। पहले दिन 60 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और जूनियर वर्ग में 12 व सीनियर वर्ग में छह खिलाड़ियों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

शतरंज प्रतियोगिता में गोल्डन गेट, गेटवे इंटरनेशनल स्कूल, इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल काठा, रेयान इंटरनेशनल नोएडा व बड़ौत के स्कूलों के विद्यार्थियों ने जूनियर व सीनियर वर्ग में हिस्सा लिया। जूनियर वर्ग में हिस्सा लेने वाले 40 खिलाड़ियों में से 12 और सीनियर वर्ग में खेलने वाले 20 खिलाड़ियों में से छह क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। इनमें जूनियर वर्ग में संस्कार, दक्ष कश्यप, आदित्य तोमर, आदित्य, कुणाल, देवांश, पवन राय, नैतिक, वैदिक चौधरी, अर्नव चौहान, अंश चौधरी, आदित्य व सीनियर वर्ग में जहांगीर अल्वी, दीपक शर्मा, भारत गौरव, रोबिन चौहान, आशीष कुमार, विशाल भटनागर शामिल रहे। यह सभी विद्यार्थी रविवार को सेमीफाइनल व फाइनल में हिस्सा लेंगे और दोनों वर्गों के तीन-तीन विजेताओं को प्रशिस्तपत्र व ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान अध्यक्ष अजय शर्मा, सचिव विजयपाल यादव, राजपाल शर्मा, जितेंद्र कुमार, महबूब खान, नीरज नैन, महेंद्र सिंह धामा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed