फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sanjhi immersed in dry eastern Yamuna

सूखी पड़ी पूर्वी यमुना में विसर्जित की सांझी

Wed, 05 Oct 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sanjhi immersed in dry eastern Yamuna
खेकड़ा में दशहरा पर्व पर श्रद्वालुओं ने सूखी नहर में विसर्जित की सांझी मां की मूर्ति - फोटो : KAHKRA
बड़ौत/खेकड़ा। लोगों ने घरों में नौ दिनों तक लगी सांझी का सूखी पड़ी पूर्वी यमुना नहर में विसर्जित की। उन्होंने नहर में पानी नहीं होने पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

दशहरे पर घरों में पूजा अर्चना के बाद लोग सांझी को विसर्जित करने के लिए पूर्वी यमुना नहर पर पहुंचे। पानी न आने के कारण पूर्वी यमुना नहर को सूखी पड़ी देख श्रद्धालुओं ने नाराजगी जताई। श्रद्धालु सूखी नहर में ही सांझी को विसर्जित करते नजर आए। श्रद्धालु रेखा, ममता, पूनम, ज्योति आदि ने सिंचाई विभाग के अफसरों से जल्द से जल्द नहर में पानी छोड़ने की मांग की। ताकि नहर में छोड़ी गई सांझी पानी आने पर आगे की ओर गतिमान हो जाए। एसडीओ सूरजमल ने बताया कि जल्द ही पानी छोड़ दिया जाएगा। संवाद

उधर, खेकड़ा में अखिल भारतीय धर्म संघ के पदाधिकारी डॉ. सुरेश चंद कौशिक और उमेश शर्मा का कहना हैं कि क्षेत्र की नहरों में पानी ना होना यह प्रशासन की लापरवाही हैं। सांझी मां की मूर्तियों को सूखी नहर में विसर्जित करने से लोगों के मन को पीड़ा हुई है। श्रद्धालु इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed