{"_id":"64808b67df2de99cb00e583e","slug":"sanjeev-was-first-given-alcohol-then-pushed-into-the-canal-baraut-news-c-28-1-bag1001-2060-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: संजीव को पहले शराब पिलाई थी, फिर नहर में दिया था धक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: संजीव को पहले शराब पिलाई थी, फिर नहर में दिया था धक्का
Wed, 07 Jun 2023 07:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 07 Jun 2023 07:21 PM IST
विज्ञापन
- संजीव हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। झगड़े का बदला लेने के लिए तीन साथियों ने साजिश के तहत किशनपुर बराल गांव के कार चालक को शराब पिलाने के बाद नहर में धक्का दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने अपहरण के मुकदमे में धारा बढ़ा दी और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
किशनपुर बराल गांव की नहर झाल में कार चालक संजीव का शव मिला था। मृतक के बेटे सागर ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर किशनपुर बराल गांव के तीनों आरोपी अरविंद, राजीव, सत्यवीर को हिरासत में लेकर मृतक संजीव के कपड़े और मोबाइल फोन बरामद किया।
थाना प्रभारी ने बताया कि अपहरण के मुकदमे में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनका संजीव के साथ कुछ दिन पहले झगड़ा हो गया था। जिसमें लोगों ने समझौता करा दिया था। लेकिन बेइज्जती महसूस होने पर मंगलवार को उन्होंने शराब पिलाकर नहर में संजीव को धक्का दे दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
- संजीव को ज्यादा पिलाई शराब
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पांच जून को चारों ने सूप रोड पर स्थित ठेके पर शराब पी। जहां संजीव को ज्यादा शराब पिलाई गई। जिसके बाद बड़ौत जाकर खाना भी खाया और वहीं से शराब लाकर नहर की झाल पर फिर शराब पी। संजीव उर्फ संजय को नशा ज्यादा होने पर उसे नहर में धक्का दे दिया।