फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   sanitizer

नकली सेनिटाइजर मिला तो होगी कार्रवाई

Mon, 16 Mar 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
sanitizer
नकली सेनेटाइजर मिला तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन

बागपत। कोरोना की महामारी फैलने के बाद सेनेटाइजर और मास्क की मांग बढ़ गई है, आपूर्ति नहीं होने के कारण बाजार में नकली सेनेटाइजर उतार दिए गए हैं। अब जिले में ड्रग्स विभाग की ओर से मेडिकल स्टोरों पर छापामारी अभियान चलाकर सेनेटाइजर की जांच की जाएगी।

रविवार को ड्रग्स इंस्पेक्टर एवं पुलिस टीम ने गाजियाबाद में नकली सेनेटाइजर की फैक्टरी पकड़ी गई है, जो बड़े पैमाने पर नकली सेनेटाइजर का निर्माण कर रही थी। इसे देखकर जिला प्रशासन सचेत हो गया है। अब जिले के मेडिकल स्टोरों पर सेनेटाइजर एवं मास्क चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। चेकिंग के दौरान अगर कहीं पर नकली सेनेटाइजर मिलता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। ड्रग्स इंस्पेक्टर वैभव बब्बर ने बताया कि शनिवार को गौतमबुद्धनगर में छापा मारकर बड़ी मात्रा में नकली सेनेटाइजर पकड़े थे। इसी क्रम में रविवार को गाजियाबाद में नकली सेनेटाइजर बनाने की फैक्टरी पकड़ी। इसे देखते हुए जिले में भी चेकिंग अभियान चलाकर मेडिकल स्टोरों पर सेनेटाइजर की जांच की जाएगी। नकली सेनेटाइजर मिलने पर संबधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed