फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sania's post mortem will be done again, six accused including her brother arrested

Baghpat News: सानिया का दोबारा होगा पोस्टमार्टम, भाई समेत छह आरोपी गिरफ्तार

Mon, 28 Jul 2025 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Sania's post mortem will be done again, six accused including her brother arrested
बागपत। पलड़ा गांव की सानिया के शव का चिकित्सकों के पैनल से सोमवार को दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके लिए मेरठ से फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है, क्योंकि शनिवार को हुए पोस्टमार्टम में पूरी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। वहीं सानिया की हत्या से लेकर योजना बनाने में पिता समेत 11 आरोपियों की भूमिका सामने आई। इनमें पुलिस ने भाई और ताऊ समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पलड़ा गांव की रहने वाली सानिया 15 जुलाई को अपने प्रेमी सागर के साथ हिमाचल चली गई थी। उसकी तलाश में जुटे परिवार वालों ने दोनों को हिमाचल के उन्ना जिले से पकड़कर पिटाई की और फिर नलकूप पर बंधक बनाकर पीटा गया। 23 जुलाई को परिवार वालों ने सानिया की हत्या कर शव दबा दिया और ग्रामीणों को टीबी की बीमारी से मौत होने के बारे में बताया। एसपी से शिकायत होने के बाद दोघट पुलिस ने कार्रवाई शुरू की तो हत्या का पता चला।
विज्ञापन

डीएम से अनुमति मिलने के बाद कब्रिस्तान में दबाए गए शव को निकालकर शनिवार को चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें मौत होने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इस पर पुलिस अफसरों ने आपत्ति दर्ज कराई। इसके बाद डीएम से दोबारा पोस्टमार्टम कराने की अनुमति कराई गई। इस मामले में सीएमओ डाॅ. तीरथलाल ने बताया कि सानिया के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए मेरठ से फोरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया गया है। सोमवार को पांच सदस्यीय टीम पोस्टमार्टम करेगी। इसमें तीन चिकित्सक शामिल रहेंगे और एसडीएम, सीओ निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने सानिया की हत्या में शामिल भाई साहिब, चचेरे भाई सादिक, ताऊ मतलूब निवासी पलड़ा, फूफा नसीम निवासी असारा, फुफेरा भाई अरमान, शान मोहम्मद निवासी सुन्ना जिला शामली को गिरफ्तार कर लिया। हत्या और योजना बनाने में मृतका के पिता बलीस, आरिस और तीन अज्ञात आरोपियों की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश दी गई।

----------
वर्जन-पलड़ा गांव की सानिया की हत्या में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इसमें फरार पांच आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -एनपी सिंह, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed