{"_id":"6577ece8fbd0508c7806ea9f","slug":"sandesh-rath-yatra-welcomed-in-bamnauli-and-pusar-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-7962-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बामनौली और पुसार में संदेश रथ यात्रा का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बामनौली और पुसार में संदेश रथ यात्रा का स्वागत
विज्ञापन
फोटो - 13
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। रालोद की चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा का बामनौली और पुसार गांव में स्वागत किया गया। संदेश रथ यात्रा पुसार गांव में रात्रि विश्राम करेगी।
बामनौली गांव में रालोद के खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरपाल सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की नीतियों पर मंथन करना जरूरी है। उनकी विचार धारा को जन जन तक पहुंचाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि सांसद निधि खेल और खिलाड़ियों के लिए होती है और उस पर ही खर्च होनी चाहिए। यात्रा का 23 दिसंबर को दिल्ली में समापन किया जाएगा। इस मौके पर डॉ़ संजीव आर्य, विकास तोमर, राजू तोमर सिरसली, सुरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, मित्रपाल, मयंक तरार, चौधरी देवेंद्र सिंह, वीरेश तोमर, कालूराम, महावीर सिंह, यसवंत तोमर नरेश डायरेक्टर मौजूद रहे।