फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   'Sampoorna Samadhan Diwas' (Comprehensive Grievance Redressal Day): Only 13 out of 104 complaints resolved.

संपूर्ण समाधान दिवस : 104 शिकायतों में केवल 13 का हुआ निस्तारण

Sun, 21 Jun 2026 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
'Sampoorna Samadhan Diwas' (Comprehensive Grievance Redressal Day): Only 13 out of 104 complaints resolved.
- खेकड़ा तहसील में डीएम और एसपी ने सुनी समस्याएं, दिव्यांगों को प्रमाण पत्र दिए
विज्ञापन

फोटो-छह
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों के निस्तारण की दर बेहद कम रही। कुल 104 शिकायतों में से अधिकारियों ने मात्र 13 का ही मौके पर निस्तारण किया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपकर 15 दिन में समाधान के निर्देश दिए गए हैं।
खेकड़ा तहसील में जिलाधिकारी अस्मिता लाल और पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को समय पर शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने लापरवाही न बरतने और मौके पर जाकर ही शिकायतों का समाधान करने पर जोर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि फर्जी निस्तारण करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खेकड़ा में सात शिकायतों में से केवल तीन का निस्तारण हो सका। राजस्व, बिजली, जल आपूर्ति, पुलिस और ग्राम पंचायत से संबंधित मामलों की जांच के आदेश दिए गए।
विज्ञापन

बड़ौत तहसील में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने चालीस शिकायतें सुनीं। इनमें से केवल छह शिकायतों का ही निस्तारण हो पाया। इसी तरह बागपत तहसील में अपर जिलाधिकारी विनीत उपाध्याय के समक्ष सत्तावन शिकायतें आईं। इनमें से मात्र चार शिकायतों का समाधान किया गया। समाधान दिवस के दौरान शिविर में दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनाने का कार्य भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed